IndiaTrending

नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक, सिर्फ पुराने हो सकेंगे ट्रांसफर, इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

आगरा। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। इस दाैरान सिर्फ पुराने कनेक्शन ही स्थानांतरित कराए जा सकते हैं। वहीं जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। एलपीजी के नए कनेक्शन पर रोक लग गई है। मृतक परिचित के कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी।

नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक, सिर्फ पुराने हो सकेंगे ट्रांसफर, इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद
नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक, सिर्फ पुराने हो सकेंगे ट्रांसफर, इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

जिले में 88 गैस एजेंसियां हैं और करीब 13 लाख उपभोक्ता हैं। ईरानअमेरिका युद्ध की तपिश से गैस सिलिंडर की किल्लत हो गई है। ऐसे में तीनों कंपनियों और गैस एजेंसियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित कराया जा सकता है। ऐसे लोग जिनके परिचित की मृत्यु हो गई है, उनके कनेक्शन को भी स्थानांतरित करा सकते हैं। पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे बैकलॉग में कमी आई है।

10 लाख से अधिक आय पर सब्सिडी बंद
ऐसे गैस उपभोक्ता जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 350 रुपये और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी मिलती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply