गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को आउट करने के बाद से रविंद्र जडेजा ने पॉकेट में रखने का इशारा करते हुए सेलिब्रेट किया था। जिसका बदला गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने पॉइंट्स गिनाकर किया।

GT vs RR Match: आईपीएल 2026 में शनिवार, 9 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने 77 रनों से जीत हासिल की। मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक ऐसा सेलिब्रेशन किया था जिसने सोशल मीडिया पर बवाल सा मचा दिया था।
गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को आउट करने के बाद से रविंद्र जडेजा ने पॉकेट में रखने का इशारा करते हुए सेलिब्रेट किया था। जिसका बदला गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने पॉइंट्स गिनाकर किया।
GT vs RR: जडेजा ने का पॉकेट सेलिब्रेशन
विकेट लेने की खुशी में जडेजा ने अपनी पैंट की जेब की तरफ इशारा करते हुए पॉकेट सेलिब्रेशन किया। उन्होंने इशारा किया कि उन्होंने विपक्षी टीम के मुख्य खिलाड़ियों को अपनी जेब में डाल लिया है।
फैंस को लगा कि जडेजा ने मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है, लेकिन उन्हें क्या पता था कि मैच खत्म होतेहोते बाजी पूरी तरह पलट जाएगी। असली धमाका तो मैच के बाद हुआ, जब राशिद खान ने एक ऐसा वीडियो डाला जिसने राजस्थान के फैंस को सन्न कर दिया।
GT vs RR: राशिद खान ने लिया बदला
गुजरात टाइटंस ने जब राजस्थान को 77 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया, तो राशिद खान ने बदला लेने में देर नहीं की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपनी जेब में कुछ ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। अंत में वे मुस्कुराते हुए इशारा करते हैं कि उनकी जेब में मैच के 2 पॉइंट्स हैं।
2️⃣ points in our pocket ✅ pic.twitter.com/HDoYymCFDX
— Gujarat Titans May 9, 2026
राशिद का संदेश साफ था, आपने विकेट लिया होगा, लेकिन हम पूरा मैच लेकर जा रहे हैं। इस वीडियो ने साबित कर दिया कि राशिद खान सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से भी मैच जीतना जानते हैं।
GT vs RR: गुजरात टाइटंस ने जीता मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करके जीत हासिल की। बल्लेबाजी में शुभमन गिलसाई सुदर्शन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप ने गुजरात को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।



