IndiaTrending

बहू के पहनावे से तंग आकर सास-ससुर का सुसाइडः 15 महीने की लव मैरिज से तबाह जिंदगी

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में बहू के पहनावे और मारपीट से तंग आकर सासससुर ने सुसाइड कर लिया। दोनों उसे कपड़ों को लेकर टोकते थे, जिसपर आए दिन झगड़ होता था। विवाद होने पर बहू दोनों से मारपीट भी करती थी और बेटा भी कुछ नहीं कहता था।

बहू के पहनावे से तंग आकर सास-ससुर का सुसाइडः 15 महीने की लव मैरिज से तबाह जिंदगी
बहू के पहनावे से तंग आकर सास-ससुर का सुसाइडः 15 महीने की लव मैरिज से तबाह जिंदगी

परिजनों ने बताया कि बहू दिल्ली के मॉडर्न परिवार में पलीबढ़ी थी और वह शादी के बाद गांव के माहौल में ढलने को तैयार नहीं थी। वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना नहीं चाहती थी। उसके पहनावे और रील्स बनाने के शौक को लेकर अक्सर सासससुर टोकाटाकी करते थे, जो धीरेधीरे बड़े क्लेश का रूप लेने लगा।

इसी से परेशान होकर दोनों ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सास को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, ससुर की हालत बेहद गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से दो अर्थियां उठने गांव में सन्नाटा पसरा है।उधर, सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बहू पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नारा के रहने वाले थे दोनों

मृतक दंपत्ति की पहचान गांव नारा निवासी राजेश और पत्नी सुमन के रूप में हुई है। दोनों अपनी बहू के व्यवहार, पहनावे और आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान थे। इसी को लेकर परिवार में झगड़ा होता था।

पहनावे को लेकर था मुख्य विवाद

परिजनों के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली बहू स्नेहा मॉडर्न परिवार से थी और गांव के माहौल में ढलना नहीं चाहती थी। सासससुर को उसके छोटे कपड़ों से परेशानी थी। उसके पहनावे और रहनसहन को लेकर अक्सर घर में टोकाटाकी होती थी। सुमन और राजेश चाहते थे कि बहू सूट और साड़ी पहने, लेकिन स्नेहा को यह पाबंदी मंजूर नहीं थी।

बहू पर मारपीट और बेटे पर पक्षपात का आरोप

परिजनों का आरोप है कि स्नेहा अक्सर अपनी सास सुमन के साथ बदतमीजी और मारपीट करती थी। वहीं, इकलौता बेटा आशीष अपनी मांबाप का साथ देने के बजाय अपनी पत्नी स्नेहा का ही पक्ष लेता था। मातापिता को बेटे का यह व्यवहार अंदर ही अंदर कचोट रहा था। शनिवार दोपहर बाद घर में फिर से इसी बात को लेकर भारी विवाद हुआ, जिसके बाद राजेश और सुमन ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती, वहीं से प्यार हुआ, फिर शादी

परिजनों ने बताया कि राजेश और सुमन का इकलौता बेटा आशीष है। आशीष की पहचान दिल्ली की रहने वाली स्नेहा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद जनवरी 2025 में उन्होंने परिवार की रजामंदी से लवकमअरेंज मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही बहू और सासससुर में विवाद शुरू हो गया।

बहू पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस

घटना के बारे में मतलौडा थाना प्रभारी SI राकेश कुमार ने बताया कि मृतक राजेश के भाई रमेश की शिकायत की आधार पर पुत्रवधू स्नेहा, उसके पिता और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply