BollywoodIndiaTrending

Netflix पर 1.3 बिलियन घंटे देखी गई ‘मनी हाइस्ट’ अब और बड़ा करेगा धमाका, यूनिवर्स होगा एक्सपैंड

Best Thriller Netflix Series: दुनियाभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. नेटफ्लिक्स की इस स्पेनिश वेब सीरीज ने रिलीज के बाद ऐसा क्रेज बनाया कि यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि ग्लोबल पॉप कल्चर का हिस्सा बन गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी के यूनिवर्स को और बड़ा करने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ‘मनी हाइस्ट’ की सफलता को देखते हुए नए स्पिनऑफ और अलग कहानियों पर काम कर रहा है. खास बात यह है कि इस सीरीज को अब तक दुनियाभर में 1.3 बिलियन घंटे से ज्यादा देखा जा चुका है, जो इसकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है.

Netflix पर 1.3 बिलियन घंटे देखी गई ‘मनी हाइस्ट’ अब और बड़ा करेगा धमाका, यूनिवर्स होगा एक्सपैंड
Netflix पर 1.3 बिलियन घंटे देखी गई ‘मनी हाइस्ट’ अब और बड़ा करेगा धमाका, यूनिवर्स होगा एक्सपैंड

दुनिया की सबसे धांसू सीरीज
वेब सीरीज मनी हाइस्ट को स्पेन में ‘ला कासा डे पपेल’ के नाम से बनाया गया था. शुरुआत में यह शो एक लोकल स्पेनिश क्राइम ड्रामा था, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आने के बाद इसकी किस्मत ही बदल गई. सीरीज की कहानी ‘प्रोफेसर’ नाम के मास्टरमाइंड और उसकी टीम के इर्दगिर्द घूमती है, जो बेहद खतरनाक और हाईटेक चोरी को अंजाम देते हैं. रॉयल मिंट ऑफ स्पेन और बैंक ऑफ स्पेन में डकैती की कहानी ने दर्शकों को इतना बांध लिया कि यह शो देखते ही देखते दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करने लगा. इस शो के किरदार, उनके कोडनेम, लाल जंपसूट और डाली मास्क आज भी पॉप कल्चर का हिस्सा माने जाते हैं. यही वजह है कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे सफल नॉनइंग्लिश सीरीज में गिना जाता है.

बड़ी होगी अब मनी हीस्ट की दुनिया?
मनी हाइस्ट के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि इस सुपरहिट यूनिवर्स की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. आधिकारिक घोषणा वीडियो में कहा गया, ‘इसकी शुरुआत पैसों से हुई. फिर सोना और अनमोल खजाने मिले, लेकिन क्रांति अभी खत्म नहीं हुई है.’ वीडियो में सीरीज के पांचों पार्ट्स के यादगार पलों को दिखाया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी. वीडियो में आगे कहा गया, ‘आगे क्या होगा, इसकी शुरुआत हो चुकी है,’ और इसी दौरान पीले दस्ताने पहने एक हाथ को सोने की ईंट निकालते हुए दिखाया गया. आखिर में स्क्रीन पर लिखा नजर आया, ‘मनी हीस्ट की दुनिया जारी है.’

आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि कुछ कहानियां एक बड़े हमले से शुरू होती हैं और ‘मनी हीस्ट’ ने भी पूरी दुनिया में वैसा ही असर छोड़ा. पहली नकदी डकैती से लेकर स्पेन के बैंक से टन भर सोना चुराने वाले हाईवोल्टेज मिशन तक, इस यूनिवर्स ने हर बार दर्शकों को चौंकाया है. मेकर्स का कहना है कि मनी हाइस्ट का यूनिवर्स लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसमें नई कहानियां, नए किरदार और पहले से ज्यादा बड़े हीस्ट देखने को मिल सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘क्रांति कभी खत्म नहीं होती’ और यही वजह है कि ‘मनी हीस्ट’ की दुनिया नेटफ्लिक्स पर आगे भी जारी रहने वाली है.

मनी हीस्ट यूनिवर्स का अगला पड़ाव क्या होगा?
मनी हीस्ट यूनिवर्स के विस्तार को लेकर नई घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब इसके सबसे लोकप्रिय स्पिनऑफ बर्लिन के दूसरे सीज़न का प्रीमियर बेहद करीब है. ‘बर्लिन सीज़न 2’ 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. आधिकारिक तौर पर इस नए सीजन का टाइटल Berlín y la dama del armiño यानी Berlin and the Lady with an Ermine रखा गया है. इस सीजन में Pedro Alonso एक बार फिर मशहूर ज्वेल थीफ एंड्रेस डी फोनोलोसा उर्फ ‘बर्लिन’ के किरदार में नजर आएंगे. फैंस लंबे समय से बर्लिन की वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब मेकर्स ने नए सीजन के साथ मनी हीस्ट यूनिवर्स को और बड़ा बनाने के संकेत भी दे दिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में दर्शकों को और भी नए हीस्ट, बड़े ट्विस्ट और नए किरदार देखने को मिल सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply