IndiaTrendingUttar Pradesh

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती: 5 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा कैश-जेवर

मुरादाबाद: नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड में देर रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पीतल कारोबारी के घर में 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया।

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती: 5 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा कैश-जेवर
मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती: 5 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा कैश-जेवर

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पूरे परिवार को कनपटी पर तमंचा सटाकर बंधक बना लिया और घर में रखे कैश और कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक पीड़ित कारोबारी ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में मोटी रकम रखी थी, जिसकी भनक बदमाशों को लग गई थी।

पुलिस जांच में जुटी
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। SSP ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply