IndiaTrending

घर की इन पुरानी चीजों को फेंकने की जगह करें दोबारा यूज, ऐसे उगा सकते हैं पौधे

Gardening Tips: आजकल ज्यादातर लोग घर को सजाने के लिए पौधे लगाना पसंद करते हैं। घर की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा पौधे वातावरण को भी फ्रेश और सकारात्मक बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि कई लोग नए पौधे लगाने के लिए गमले खरीदते हैं लेकिन आप इसके लिए घर पर मौजूद कुछ पुरानी और बेकार पड़ी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे न सिर्फ घर का पुराना सामान दोबारा इस्तेमाल होगा बल्कि कम खर्च में घर को नया और क्रिएटिव लुक भी मिलेगा।

घर की इन पुरानी चीजों को फेंकने की जगह करें दोबारा यूज, ऐसे उगा सकते हैं पौधे
घर की इन पुरानी चीजों को फेंकने की जगह करें दोबारा यूज, ऐसे उगा सकते हैं पौधे

मिट्टी का पुराना मटका

गर्मियों के समय अक्सर लोग पुराना मटका फेंक देते हैं और नया खरीद लाते हैं। ऐसे में पुराने या टूटे मटके को आप पौधे लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टी के मटके में आप कई तरह की सब्जियां, फूलों या सजावट के पौधे लगा सकते हैं। इन्हें आप पेंटिंग कलर से सजा सकती हैं जिससे ये और भी खूबसूरत लगेंगे।

प्लास्टिक का टब

कई बार बाथरूम में इस्तेमाल होने वाला टब टूट जाता है। ऐसे में इसको आप पौधे लगाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं। इनमें आप बड़े पौधे भी आसानी से उगा सकते हैं। केले का पेड़, करी पत्ता, तुलसी, धनिया या किसी बेल का पौधा लगाया जा सकता है।

मग

अगर घर में पुराने कप या मग हैं तो उन्हें फेंकने की जगह पौधे लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें मनी प्लांट, सक्यूलेंट या छोटे सजावटी पौधों को लगाया जा सकता है। इन्हें आप बालकनी, स्टडी टेबल या किचन की खिड़की पर रख कर सकते हैं जिससे घर भी खूबसूरत लगेगा। क्रिएटिविटी के लिए आप इन्हें रंगों और डेकोरेटिव आइटम से सजा सकते हैं।

कांच की बोतल

कभीकभी कांच की बोतल नहीं टूटती है बल्कि उसके ढक्कन खराब हो जाते हैं, जिसकी वजह से पूरी बोतल को फेंकना पड़ता है। ऐआप इनका इस्तेमाल घर पर मनी प्लांट लगाने के लिए कर सकते हैं। इन्हें आप डाइनिंग टेबल, बालकनी, बेडरूम या किचन में सजाने के लिए भी रख सकते हैं।

टोकरी

फल या सब्जियों रखने वाले लकड़ी या प्लास्टिक की टोकरी गार्डनिंग के काम आ सकती है। इनमें छोटेछोटे पौधे लगाकर घर के कोनों को नेचुरल लुक दिया जा सकता है। इस तरह की चीजों में पौधे लगाकर आप बालकनी या छत के ऊपर रख सकते हैं, जिससे घर की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

नारियल के खोल

नारियल के खाली खोल में छोटे पौधे लगाए जा सकते हैं। इन्हें आप रस्सी से लटकाकर बालकनी में हैंगिंग प्लांटर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर की इन बेकार पड़ी चीजों का इस्तेमाल करके आप आसानी से खूबसूरत पौधे उगा सकते हैं। हालांकि पौधों को स्वस्थ और हरा भरा बनाए रखने के लिए समयसमय पर पानी, धूप और देखभाल करना जरूरी होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply