CrimeIndia

पिता ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर गर्भवती बेटी को मार दिया, इंटरकास्ट मैरिज से नाराज था

मान्या और विवेकानंद (बाएं), आरोपी पिता (दाएं)
Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के धारवाड़ में एक पिता ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अपनी गर्भवती बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पिता बेटी के दूसरी जाति में शादी करने से नाराज था। दिल दहला देने वाली घटना हुब्बली के इनाम वीरापुरा गांव की है। यहां पिता ने अपनी गर्भवती बेटी को रविवार शाम मौत के घाट उतार दिया। शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि युवती का परिवार अंतरजातीय विवाह करने के कारण नाराज था। पुलिस ने युवती के पिता सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रविवार शाम 6 से 6:30 बजे के बीच घटी। लड़की के पिता ने लोहे की पाईप से अपनी बेटी मान्या पाटिल और उसके सास ससुर पर हमला कर दिया। बेटी मान्या पाटिल पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। जब ससुराल पक्ष के सदस्य रेनुकम्मा और सुभाष बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया। गंभीर चोटों के चलते मान्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिछले साल की थी लव मैरिज​

मान्या और विवेकानंद ने पिछले साल प्रेम विवाह किया था। मान्या का परिवार इस अंतरजातीय विवाह से बेहद नाराज था। शादी के बाद ही मान्या के पिता ने मान्या और विवेकानंद पर हमले की कोशिश की थी, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से दोनों कई महीनों तक हावेरी जिले में रह रहे थे। स्थानीय प्रशासन ने दोनों परिवारों को बुलाकर समझौता करवाया, जिसके बाद 8 दिसंबर 2025 को दंपति इनाम वीरापुरा गांव लौट आया और इसके कुछ ही दिनों बाद यह घातक हमला हुआ।

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

हुबल्ली ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान प्रकाश, वीरन्ना और अरुण के रुप में हुई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि हमलावरों में मृतका का पिता और नजदीकी रिश्तेदार भी शामिल थे। इस मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष पुलिस दल गठित किया गया है, ताकि साजिश में शामिल सभी लोगों की भी पहचान की जा सके।

कोचीन शिपयार्ड जासूसी कांड: नौसेना की सीक्रेट जानकारी पाकिस्तान भेजने के मामले में तीसरी गिरफ्तारी, सिम सप्लायर निकला

होटल के गलत कमरे में घुस गई नर्स, फिर रात भर उसके साथ जो भी हुआ, सुनकर रूह कांप जाएगी

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply