IndiaTrending

कमजोर हड्डियों और जोड़ों के दर्द के 5 कारण, मखाना दिला सकता है बोन की परेशानी से निजात, इन 5 तरीकों से करें सेवन

सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों से आवाज आती है और रेलिंग के सहारे चढ़ते हैं ऊपर, सुबह उठते ही मांसपेशियों में जकड़न महसूस होती है, घुटनों में चटक आती है और आप इन सभी परेशानियों से बचने के लिए हर रोज दर्द की गोली खाते हैं तो आप सबसे पहले दर्द के कारण को समझें। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हड्डियों की सेहत हमारी प्राथमिकता से बाहर हो गई है। खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल हमारी हड्डियों को कमजोर कर रहा है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर डाइट में कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को शामिल किया जाए, तो जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मखाना इसी कड़ी में एक रामबाण उपाय है।

कमजोर हड्डियों और जोड़ों के दर्द के 5 कारण, मखाना दिला सकता है बोन की परेशानी से निजात, इन 5 तरीकों से करें सेवन
कमजोर हड्डियों और जोड़ों के दर्द के 5 कारण, मखाना दिला सकता है बोन की परेशानी से निजात, इन 5 तरीकों से करें सेवन

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक हड्डियों का इलाज करने के लिए आप डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करें और मखाना खाएं। लाइफस्टाइल की कुछ खराब आदतें आपके जोड़ों को कमजोर बना रही हैं जिन्हें समझना और सुधार करना जरूरी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि हड्डियों और जोड़ों में दर्द का क्या कारण हैं और कैसे इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।  

हड्डियों और जोड़ों के दर्द के कारण

गलत खानपान

डॉक्टर के अनुसार आजकल लोग ज्यादा प्रोसेस्ड और जंक फूड खा रहे हैं, जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, मोमोज़, बेकरी आइटम्स, कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा चायबिस्किट। ये चीजें शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ा सकती हैं। मैदे और प्रोसेस्ड फूड से इंसुलिन स्पाइक होता है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है। जब यूरिक एसिड जोड़ों में जमा होने लगता है तो सूजन और दर्द की समस्या शुरू हो सकती है।

सीडेंट्री लाइफस्टाइल

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठना, कम चलनाफिरना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी जोड़ों के दर्द का बड़ा कारण बताई गई। डॉक्टर के मुताबिक जब शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं तो शरीर का वजन सीधे जोड़ों पर पड़ता है, जिससे घुटनों और पैरों में दर्द और जकड़न बढ़ सकती है।

कैल्शियम और विटामिन D की कमी

धूप में कम बैठना और पोषण की कमी के कारण शरीर में विटामिन D और कैल्शियम की कमी होने लगती है। इससे हड्डियों की डेंसिटी कमजोर हो सकती है और जोड़ों में दर्द शुरू हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि कमजोर हड्डियां धीरेधीरे ज्यादा दर्द और कमजोरी का कारण बनती हैं।

क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन और पेन किलर का ज्यादा इस्तेमाल

डॉक्टर ने कहा कि पेन किलर सिर्फ दर्द को कुछ समय के लिए दबाती हैं, लेकिन असली समस्या को ठीक नहीं करतीं। लंबे समय तक दर्द निवारक दवाओं का अधिक इस्तेमाल किडनी, लीवर और पेट पर बुरा असर डाल सकता है। लगातार शरीर में बनी रहने वाली सूजन भी जोड़ों की समस्या को बढ़ा सकती है।

हड्डियों और जोड़ों के दर्द में असरदार है मखाना का सेवन

मखाना एक  ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें कैल्शियम मौजूद होता है जो बोन डेंसिटी को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करने और क्रैम्प्स कम करने में सहायक माना जाता है।
मखाने में प्रोटीन होता है, जो डैमेज टिश्यू और जॉइंट्स की रिपेयर में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने में मददगार हो सकते हैं। इसमें फॉस्फोरस कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। मखाना का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे डायबिटिकफ्रेंडली स्नैक बनाता है। अगर आप हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं मसल्स क्रैंप को कंट्रोल करना चाहते हैं तो मखाना का सेवन करें।

मखाना खाने के अलगअलग तरीके

पानी में भिगोकर मखाना खाना

रात में 1520 मखाने एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें अच्छी तरह चबाकर खाएं और बचा हुआ पानी भी पी लें। यह तरीका शुरुआती जॉइंट पेन या हल्की कमजोरी वाले लोगों के लिए बेहतर बताया गया। रोजाना 30 दिनों तक मखाना को इस तरह खाने से आपको फर्क साफ दिखेगा।

दूध में भिगोकर खाएं मखाना

एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में 1520 मखाने रात भर भिगो दें। अगर डायबिटीज नहीं है तो उसमें थोड़ा शहद और कुछ केसर के धागे मिलाए जा सकते हैं। सुबह खाली पेट मखाने खाकर दूध पीएं आपको फायदा होगा। दूध के साथ मखाना का सेवन हड्डियों की कमजोरी दूर करने और बॉडी में कैल्शियम की भरपाई करने के लिए उपयोगी है।

मखाना के साथ बादाम, अखरोट और अलसी का करें सेवन

अगर आप जोड़ों के दर्द को दूर करना चाहते हैं और हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आप 1520 मखाने, 5 भीगे बादाम, 2 अखरोट और एक चम्मच अलसी के बीज का इस्तेमाल करें। बादाम और अखरोट को रातभर भिगो दें। सुबह अलसी को हल्का भूनकर पीस लें और बादामअखरोट का पेस्ट बनाएं। इसे गर्म दूध और मखाने के साथ मिलाकर सेवन करें। डॉक्टर के अनुसार यह कॉम्बिनेशन बॉडी को एनर्जी देगा,पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेगा और  जोड़ों और हड्डियों के दर्द से निजात दिलाएगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और घरेलू स्वास्थ्य सुझावों के लिए है। मखाना या किसी भी घरेलू नुस्खे को बीमारी के इलाज का विकल्प न मानें। जोड़ों के दर्द, हड्डियों की कमजोरी, गठिया, यूरिक एसिड, डायबिटीज या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। बिना चिकित्सीय सलाह के किसी भी दवा को बंद न करें। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply