BollywoodIndiaTrending

जब भाग्यश्री को मिली सलमान खान से ज्यादा फीस, जानें किन अभिनेत्रियों ने तोड़े पे-गैप के रिकॉर्ड

साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में भाग्यश्री और सलमान खान नजर आए थे। चर्चा इस बात की भी काफी रही थी कि फिल्म में भाग्यश्री को सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी। इस बात ने काफी लोगों को हैरान कर दिया था क्योंकि ये फिल्म भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म थी और सलमान की दूसरी।

जब भाग्यश्री को मिली सलमान खान से ज्यादा फीस, जानें किन अभिनेत्रियों ने तोड़े पे-गैप के रिकॉर्ड
जब भाग्यश्री को मिली सलमान खान से ज्यादा फीस, जानें किन अभिनेत्रियों ने तोड़े पे-गैप के रिकॉर्ड

इस लिस्ट में भाग्यश्री अकेली एक्ट्रेस नही थी जिन्होंने उस जमाने में ज्यादा फीस ली हो। माधुरी से लेकर करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अब इस मामले में भाग्यश्री का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है।

ज्यादा फीस लेने पर भाग्यश्री का बयान

एक्ट्रेस से ये पूछा गया कि क्या उन्हें सलमान से ज्यादा फीस मिलने वाली बात सच है? तो इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि “ये सप्लाई और डिमांड पर डिपेंड करता है। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को अगर ये फील हो कि उन्हें किसी से रिप्लेस किया जा सकता है जो उनके हिसाब की फीस में काम करने के लिए तैयार हो तो वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उस प्राइज पर टिके रह सकते हैं। उस वक्त अभिनेत्री को फैसला लेना होता है कि वो काम करना चाहती हैं या नहीं फिर नहीं। जब तक महिलाएं साथ होकर ये न कहें कि हमें इतना पे किया जाना चाहिए तब तक ये बराबरी नहीं आ सकती”।

इन अभिनेत्रियों ने ली मोटी रकम

90 के दशक की सुपरस्टार श्री देवी ने 1993 में आई फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के लिए ₹1 करोड़ की भारी फीस ली थी, जो उस समय उस दौर के टॉप स्टार्स की फीस से कहीं ज्यादा थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने शुरुआती करियर में ही श्रीदेवी ने ‘मूंदरू मुदिचू’ नाम की तमिल फिल्म के लिए ₹5000 लिए थे, जबकि सुपरस्टार रजनीकांत को केवल ₹2000 मिले थे।

माधुरी दीक्षित भी 90 के दशक की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक थी। उन्होंने 1994 में आई फिल्म ‘हम आपके है कौन’ में सलमान खान से ज्यादा फीस ली थी। उस समय सलमान को 2.2 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि माधुरी को लगभग 2.7 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘दिल’, ‘बेटा’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्मों के लिए अपने अभिनेताओं से ज्यादा फीस ली थी।

करिश्मा कपूर भी 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और मंहगी अभिनेत्रियों में से एक थी। 1996 में उनके करियर की सबसे बड़ी हिट मानी जाने वाली फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के लिए उन्हें उस दौर में लगभग 5070 लाख रुपये मिले थे। वहीं उन्होंने अपनी फिल्म बीवी नंबर 1, दिल तो पागल है और हम साथ साथ है जैसी फिल्मों के लिए तकरीबन 1 करोड़ की मोटी रकम मिली थी।

बॉलीवुड में बराबर फीस मिलने की बहस

समय के साथ मेल और फीमेल एक्टर्स की फीस का ये फासला बढ़ता ही चला गया। और अब बॉलीवुड की दुनिया में एक्टर और एक्ट्रेस को मिलने वाली फीस में ज़मीनआसमान का फर्क होना अब कोई नई बात नही रह गई है। इस बारे में अक्सर बहस देखी जाती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री हाल ही में रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में उन्होंने उनकी मां का किरदार निभाया था। अभिनेत्री को अपने इस किरदार के लिए काफी वाहवाही भी मिली थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply