आईपीएल 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चूका है. आईपीएल 2026 में कल 2 मैच खेले गए. पहला मुकाबला एलएसजी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला गया, जहां ऋषभ पंत की एलएसजी को शिकस्त का सामना करना पड़ा. वहीं मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम के बीच दूसरा मैच खेला गया, जिसे आरसीबी ने जीता.

इन दोनों टीमों के हारने के बाद एक ही दिन ये दोनों ही टीम आईपीएल 2026 से अधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी हैं. अब इन दोनों टीमों के बीच एक दूसरे को पीछे छोड़ने की जंग होगी. इन दोनों के अलावा अब 4 और टीमों पर आईपीएल 2026 से बाहर होने की खबर सामने आ रही है.
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उल्टफेर
आईपीएल 2026 में कल 2 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मई को जीत हासिल की और इन दोनों टीमों ने प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ाए. रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम मुंबई को हराकर सबसे आगे और ऊपर पहुंच गई.
उसके पास 11 मैच में सात जीत से 14 अंक और +1.103 की नेट रन रेट है. एकदो मैच जीतने पर यह टीम प्लेऑफ में चली जाएगी. चेन्नई ने 11 मैच में छठी जीत हासिल की और वह अब पांचवें पायदान पर चली गई. इस टीम के पास 12 अंक और +0.185 की नेट रन रेट है. उसने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ा.
IPL 2026 से बाहर हो सकती हैं ये टीमें
एलएसजी और मुंबई इंडियंस के बाहर होने के बाद अब 2 ऐसी टीमें हैं , जो 1 मैच और हारी तो बाहर हो सकती हैं. इन टीमों में दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की टीमें शामिल हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी आईपीएल 2026 से बाहर हो सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स में से एक टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है.
वहीं दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की टीम लगभग आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं. इन दोनों टीमों को अगर 1 मैच में भी शिकस्त का सामना करना पड़ा, तो उनका बाहर होना तय है.



