India

राहुल-अखिलेश की मानसिकता नकारात्मक है… PM की अपील का विरोध करने पर बोले यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से जंग के संभावित आर्थिक असर से बचने के लिए एक अहम अपील की थी. उन्होंने पेट्रोलडीजल के इस्तेमाल में संयम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट व कारपूलिंग अपनाने, सोने की खरीद टालने और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने का आग्रह किया था. पीएम की इस अपील के बाद विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया था. समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संकट को बीजेपी की गलत नीतियों का सबब बताया था. अब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल और अखिलेश पर निशाना साधा है.

राहुल-अखिलेश की मानसिकता नकारात्मक है… PM की अपील का विरोध करने पर बोले यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
राहुल-अखिलेश की मानसिकता नकारात्मक है… PM की अपील का विरोध करने पर बोले यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने एक्स पर कहा, “राहुल गांधी जी और अखिलेश यादव जी को अब समझ लेना चाहिए कि आप दोनों की मानसिकता ही नकारात्मक हो गई है. फिर चाहे मुद्दा राष्ट्रहित का ही क्यों न हो. हमारे यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशहित में अपने राष्ट्र के प्रिय परिवारजनों से कुछ समय के लिए सीमित संसाधनों का उपयोग करने की विनम्र अपील की तो नकारात्मक मानसिकता से ग्रसित आप दोनों नेताओं की राजनीतिक कुंठा, हताशा और निराशा बाहर आ गई. अनर्गल बयानबाजी शुरु कर दी.

राहुल गांधी जी और अखिलेश यादव जी को अब समझ लेना चाहिए कि आप दोनों की मानसिकता ही नकारात्मक हो गई है। फिर चाहे मुद्दा राष्ट्रहित का ही क्यों न हो। हमारे यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशहित में अपने राष्ट्र के प्रिय परिवारीजनों से कुछ समय के लिए सीमित

— Brajesh Pathak May 11, 2026

प्रधानमंत्री की अपील पर अमल करें ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी की अपील को दोहराते हुए, लोगों इसे मानने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, “मा० प्रधानमंत्री जी ने प्रिय देशवासियों से अपनी अपील में स्पष्ट किया है कि जहां तक संभव हो, Work From Home को प्राथमिकता दें. एक साल तक सोना खरीदने से बचें. पेट्रोलडीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो से सफर करें. पार्सल रेल से भेजें और कार का कम इस्तेमाल करें. खाने के तेल का भी कम उपयोग करें. रासायनिक खाद का इस्तेमाल आधा करें और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें. विदेशी ब्रांडेड उत्पादों का उपयोग कम करें और स्वदेशी को अपनाएं एवं एक साल तक विदेशों की यात्रा कम करें.”

पाठक ने आगे कहा, “आइए, हम सब मिलकर तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने का संकल्प लें. हफ्ते में एक दिन कारपूल करना हो या EV अपनाना, आपका हर छोटा कदम देशहित में बड़ा योगदान है. गैस चूल्हे की जगह इंडक्शन का उपयोग और घर पर सोलर पैनल लगाना एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है.”

देश में आर्थिक संकट आया नहीं है, भाजपा ने अपने भ्रष्टाचार से लाया है।

अब आपदा में अवसर खोजने की शक्ति चली गयी क्या।

भ्रष्टाचार से इतना पेट भर गया है कि अब बचकर निकलना चाहते हैं।

— Akhilesh Yadav May 11, 2026

ये संकट बीजेपी की भ्रष्टाचार का नतीजा

नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा था, “देश में आर्थिक संकट आया नहीं है, भाजपा ने अपने भ्रष्टाचार से लाया है. अब आपदा में अवसर खोजने की शक्ति चली गयी क्या. भ्रष्टाचार से इतना पेट भर गया है कि अब बचकर निकलना चाहते हैं.” अखिलेश की इस टिप्पणी के बाद कई बीजेपी नेता भड़क गए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply