CricketIndiaTrending

राहुल द्रविड़ बने टीम के मालिक, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में दिखेगा फ्रैंचाइजी का जलवा

Rahul Dravid: यूरोप में नई लीग का आगाज होने जा रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े दिग्गजों में से एक राहुल द्रविड़ की टीम शिरकत करती नजर आएगी। इस लीग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ टीम मालिक की भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस का मालिक घोषित किया गया है।

राहुल द्रविड़ बने टीम के मालिक, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में दिखेगा फ्रैंचाइजी का जलवा
राहुल द्रविड़ बने टीम के मालिक, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में दिखेगा फ्रैंचाइजी का जलवा

ETPL में 6 टीमें लेंगी हिस्सा

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यानी ETPL ने 11 मई को आधिकारिक तौर पर द्रविड़ के नाम का ऐलान किया। इसके साथ ही 2026 में शुरू होने वाली इस नई लीग की सभी 6 फ्रेंचाइजियों की संरचना पूरी हो गई। डबलिन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ को डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक के रूप में पेश किया गया। इस इवेंट में क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। ETPL के सहसंस्थापकअभिषेक बच्चन के साथसाथ क्रिस गेल, जोंटी रोड्स, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गज भी इस लीग से जुड़े हुए हैं।

राहुल द्रविड़ ने इस नई भूमिका पर कहा कि ETPL की जिस बात ने उन्हें अपनी ओर खींचा, वह थी इसके पीछे की बड़ी सोच। उनका मानना है कि यह लीग यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान देने के साथसाथ युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का शानदार मंच प्रदान करेगी। द्रविड़ ने कहा कि डबलिन में क्रिकेट के प्रति जुनून मौजूद है और यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। अगली पीढ़ी को संवारना उनके लिए हमेशा से ही अहम रहा है और उनका मानना ​​है कि इस सफर में ETPL एक सार्थक भूमिका निभा सकता है। वहीं, अभिषेक बच्चन ने कहा कि राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ी का लीग से जुड़ना ETPL के लिए बेहद खास है। उन्होंने इसे यूरोप में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया।

दुनियाभर के सितारों का दिखेगा जलवा

ETPL लीग क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से शुरू की जा रही है। यूरोप की पहली ICCमान्यता प्राप्त मल्टीकंट्री फ्रेंचाइजी T20 लीग में डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में दुनिया के कई बड़े क्रिकेट सितारों के खेलने की उम्मीद है, जिनमें मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्लासेन और फाफ डु प्लेसिस शामिल हैं।

ETPL की सभी 6 फ्रैंचाइजी और उनके मालिक

  • डबलिन फ्रैंचाइजी राहुल द्रविड़
  • बेलफास्ट फ्रैंचाइजी ग्लेन मैक्सवेल और रोहन
  • एडिनबर्ग फ्रैंचाइजी काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राचेल वाइजमैन
  • ग्लासगो फ्रैंचाइजी विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल
  • एम्स्टर्डम फ्रैंचाइजी स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस
  • रॉटरडैम फ्रैंचाइजी जॉन्टी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लाशिन और समीर शाह, मधुकर श्री मैनेजिंग पार्टनर के तौर पर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply