CricketIndiaTrending

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 3 विकेट से दी मात, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

PBKS vs DC, IPL 2026: IPL 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का आमनासामना हुआ। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़े। अय्यर ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं, प्रियांश ने 56 रनों का योगदान दिया। पंजाब के विशाल स्कोर के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत 211 रनों का लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंजाब को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, पंजाब को लगातार चौथी हार का मुंह देखना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने अब पॉइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाते हुए 7वें स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 3 विकेट से दी मात, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा
PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 3 विकेट से दी मात, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल , अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल , माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एंगिडी

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply