उमस भरे गर्म मौसम में अगर बाहर से क्रंची और अंदर से सॉफ्ट चोकोबार आइसक्रीम मिल जाए तो मजा ही आ जाता है, लेकिन इसके लिए आप धूप में बाहर नहीं जाना चाहेंगे या फिर इवनिंग क्रेविंग को अचानक फुलफिल कैसे करेंगे. तो सिंपल तरीका है इसे घर पर बनाएं और फ्रीज कर लें. लोग कई तरह की आइसक्रीम आसानी से घर पर बना लेते हैं, लेकिन चोकोबार बनाना मुश्किल लगता है. दरअसल इसकी ऊपरी लेयर बनाने में समस्या आती है. तो चलिए देख लेते हैं चोकोबार की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

गर्मियों में आइसक्रीम की हर एक बाइट ताजगी का अहसास कराती है और अगर इसमें चॉकलेट हो तो क्या ही कहने. ये बच्चों से लेकर बड़ों की भी फेवरेट रहती है. अगर आपने एक बार चोकोबार आइसक्रीम घर पर बना ली तो अगली बार आप आइसक्रीम पार्लर का चक्कर लगाने बिल्कुल भी नहीं जाना चाहेंगे. तो चलिए देख लेते हैं शेफ कुणाल कपूर की ये रेसिपी.
घर पर बनेगी चॉकलेट बार आइसक्रीम
चोकोबार के लिए इनग्रेडिएंट?
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 55% डार्क चॉकलेट यानी तकरीबन 1 कप , एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल, आधा कप व्हिपिंग क्रीम , वनीला एसेंस की कुछ बूंदें, कंडेंस्ड मिल्क एक चौथाई कप. चलिए अब देख लेते हैं रेसिपी.
चोकोबार आइसक्रीम की रेसिपी
- सबसे पहले कटी हुई डार्क चॉकलेट को डबल बॉयलर में पिघलने के लिए रख दें. .
- चॉकलेट में आप नारियल का तेल भी मिला दें, क्योंकि ये उसे एक चमक और स्मूदनेस देने का काम करता है. इसी के साथ ये लेयर में दरार पड़ने से भी रोकेगा.
- तब तक आप गिलास तैयार करें. चोकोबार बनाने के लिए छोटे डिस्पोजल गिलास लेकर कैंची से साइड से कट लगा लें.
- गिलास में कट लगाने के बाद आप पिघली हुई चॉकलेट को इसमें डालकर अच्छी तरह कोट करें. इसी तरह सारे गिलास तैयार कर लें.
- तैयार किए गए सारे गिलास आप फ्रीजर में डाल दें ताकि चॉकलेट अच्छी तरह से सेट हो जाए और लेयर बन जाए.
- अब आपको बिना शुगर वाली व्हिप्ड क्रीम लेनी है और इसमें वनीला एसेंस मिलाकर फूलने तक फेंट लें.
- क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क एड करें और एक बार फिर से इसे थोड़ा सा फेंट लें ताकि दोनों चीजें प्रॉपर मिक्स हो जाएं.
- सारे फ्रोजन गिलास बाहर निकाल लें और व्हिप्ड क्रीम से ऊपर तक भर दें, बस बिल्कुल जरा सी किनारी छोड़ दें.
- अब सारे कप को सिल्वर फॉइल से कवर करें. चाकू से आप बीचोंबीच में कट लगाकर आइसक्रीम स्टिक लगाएं.
- इन सारे कप को आप फ्रीजर में कम से कम 4 घंटे के लिए छोड़ दें. इतनी देर में आपके चोकोबार अच्छे से सेट हो जाएंगे.
- अब कप में जो जगह छोड़ी थी उसमें ऊपर से बची हुई पिघली चॉकलेट की लेयर लगाएं. ये तुरंत ही सेट हो जाएगी.
- अब आपने जो कट लगाया था वहां से गिलास को फाड़कर हटा दें. इसके बाद आप अपनी चोकोबार को एंजॉय करें.
View this post on Instagram
एक्स्ट्रा बोनस टिप्स करें नोट
आप चाहे तो इस चोकोबार में क्रंचेस एड करने के लिए व्हिप्ड क्रीम में चॉकलेट चिप्स मिला सकते हैं. आपको अगर मोटी परत चाहिए तो लास्ट में ऊपर से चॉकलेट की डबल कोटिंग कर सकते हैं. ये तुरंत ही सेट हो जाएगी, क्योंकि अंदर फ्रोजन आइसक्रीम है. अगर थोड़ा अलग टेस्ट चाहिए तो अंदर व्हिप्ड क्रीम की जगह दूध को गाढ़ा करके एड किया जा सकता है. उसमें आप चाहे तो कस्टर्ड पाउडर एड कर सकते हैं और थोड़ा ड्राई मिल्क भी मिलाएं जो आपकी आइस्क्रीम के स्वाद को एक कुल्फी वाला टेस्ट भी देगा.



