India

मुंबई में पानी की किल्लत! BMC ने किया 10% कटौती का ऐलान, 15 मई से होगा लागू

मुंबई में पानी का संकट मंडरा रहा है. जलाशयों में जलस्तर के बेहद कम होने और कमजोर मानसून के पूर्वानुमान के मद्देनजर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके मुताबिक मुंबई में 10 % पानी कि कटौती की जाएगी. मुंबई निवासियों को गुरुवार, से पानी की आपूर्ति में कमी का सामना करना पड़ेगा.

मुंबई में पानी की किल्लत! BMC ने किया 10% कटौती का ऐलान, 15 मई से होगा लागू
मुंबई में पानी की किल्लत! BMC ने किया 10% कटौती का ऐलान, 15 मई से होगा लागू

यह एहतियाती कदम बढ़ती गर्मी के कारण सात झीलों में पानी का कुल भंडार तेजी से घटने के मद्देनजर उठाया जा रहा है. बीएमसी ने एक डाटा जारी कर बताया कि 11 मई तक जलाशयों में उपलब्ध पानी का भंडार कुल 3,40,399 मिलियन लीटर दर्ज किया गया था. जबकि इन जलाशयों की वार्षिक कुल क्षमता 14,47,363 मिलियन लीटर है. वर्तमान में उपयोग योग्य पानी का केवल 23.52% हिस्सा ही उपलब्ध है.जिससे आगे कि परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लेने की घोषणा कि गई ताकि आने वाले समय में कोई परेशानी ना हो.

15 मई से पूरे मुंबई में 10 % पानी की कटौती

मुंबई को जल आपूर्ति करने वाले जलाशयों के भंडारण में कमी आने के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम ने 15 मई से पूरे मुंबई में 10 % पानी की कटौती करने का फैसला लिया है. ताकी उपलब्ध पानी को अधिक से अधिक समय तक चलाया जा सके और लोगों को पानी की किल्ल का सामना न करना पड़े.

31 अगस्त तक पानी का भंडार बनाए रखने की योजना

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस साल 31 अगस्त तक पानी का भंडार बनाए रखने की योजना बनाई है, क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अल नीनो को लेकर कमजोर मानसून का पूर्वानुमान लगाया गया है. जिसके लिए बीएमसी ने10% पानी कटौती लागू करने की योजना बनाई है. अधिकारियों ने लोगों से घबराने की बजाय पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की और कम से कम बर्बाद करने की अपील की है.

इन सात झीलों पर निर्भर है मुंबई

मुंबई अपनी दैनिक जल आवश्यकताओं के लिए सात झीलों अपर वैतरणा, मिडिल वैतरणा, मोदक सागर, तानसा, भाटसा, विहार और तुलसी पर निर्भर है. बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, मुंबई को भातसा बांध से अतिरिक्त 1,47,092 मिलियन लीटर पानी का आरक्षित भंडार और अपर वैतरणा बांध के स्टोरेज से 90,000 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा, लेकिन बढ़ते तापमान के कारण और वाष्पीकरण में वृद्धि से जल भंडारण 10% से नीचे जाने के बाद भी पानी की आपूर्ति जारी रखने की आवश्यकता को देखते हुए, एहतियात के तौर पर बीएमसी ने 10% पानी कटौती लागू करने की योजना बनाई गई है.

इन शहरों में भी होगी पानी की कटौती

पानी की पाबंदी मुंबई की सीमाओं से बाहर भी लागू होगी. 15 मई से 10% पानी की कटौती मुंबई नगर निगम द्वारा ठाणे, भिवंडीनिजामपुर नगर निगम और अन्य गांवों को दी जाने वाली जल आपूर्ति पर भी लागू होगी. यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक अच्छे तरीके बारिश नहीं होती और जलाशयों में उपयोग योग्य जल भंडार दोबारा पर्याप्त स्तर तक नहीं पहुंच जाता.

पानी की बर्बादी को कैसे रोके

बीएमसी ने लोगों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील की है. बीएमसी के अनुसार लोगों को पानी बचाने की आदत अपनानी चाहिए, जैसे नहाने के लिए बाल्टी का उपयोग करना, ब्रश करते समय नल को लगातार खुला न छोड़ना, कामों के लिए पानी को बर्तनों में इकट्ठा करके इस्तेमाल करना, वाहनों को गीले कपड़े से साफ करना और ऐसे नोजल का उपयोग करना जो नल के पानी के बहाव को नियंत्रित करते हों.

बीएमसी ने कहा कि सभी घरों और हाउसिंग सोसाइटियों में पानी की पाइप लाइन और जल चैनलों की जांच की जानी चाहिए. यदि कहीं रिसाव पाया जाता है, तो उसे तुरंत ठीक कराया जाना चाहिए, इससे न केवल पानी की बचत होगी, बल्कि पानी के दूषित होने से भी बचाव होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply