CricketIndia

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर

IPL 2026 GT vs SRH Match Highlight: अहमदाबाद गुजरात टाइटंस और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में जीटी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर सनराइजर्स को 82 रन के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इससे पहले SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने प्वाइंट्स टेबल भी टॉप कर दिया है। जिससे अब उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग पक्की हो गई है।

We have a new table topper ⏫@gujarat_titans wrap a massive and comprehensive 8️⃣2️⃣run victory in Ahmedabad ✌️

Scorecard ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH pic.twitter.com/dJ3VQan0a1

— IndianPremierLeague May 12, 2026

86 रन पर ऑलआउट कर दी पूरी सनराइजर्स

गुजरात टाइटंस की इस बड़ी जीत का श्रेय उसके गेंदबाजों को जाता है। सनराइजर्स हैदराबाद जैसी विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम को गुजरात टाइटंस गेंदबाजों ने तोड़ कर रख दिया। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे घातक बल्लेबाज जीटी के गेंदबाजों के सामने पानी मांगते नजर आए। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा 33 विकेट कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने अपने नाम किए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद सिराज और राशिद खान को 11 विकेट मिला।

You say Impact 🗣️

We hear Jason Holder 😎

It’s all #GT at the moment in Ahmedabad 🙌

Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans pic.twitter.com/x4uU3Z0VB8

— IndianPremierLeague May 12, 2026

20 रन का आंकड़ा भी न छू सका कोई बल्लेबाज

सनराइजर्स की बल्लेबाजी में कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। टीम के सबसे ज्यादा 19 रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए। इसके अलावा साहिल अरोड़ा ने 16 रन बनाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन 14, ईशान किशन 11, अभिषेक शर्मा 6, नीतीश कुमार रेड्डी 2 तो ट्रेविस हेड अपना खात तक न खोल सके।

Travis Head ✅
Abhishek Sharma ✅

🎥𝗣𝗼𝘄𝗲𝗿𝗽𝗹𝗮𝘆 𝗯𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗮𝗻𝗰𝗲 yet again, ft. Mohd. Siraj and Kagiso Rabada 🤝🔥

Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans pic.twitter.com/umfJ6CrsV5

— IndianPremierLeague May 12, 2026

गुजरात की बल्लेबाजी

की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने महज 26 रन के स्कोर तक अपने दोनों प्रमुख बल्लेबाजों को गंवा दिया। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि जोस बटलर भी 7 रन ही बना सके। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम दबाव में नजर आई, लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने निशांत सिंधु के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए तेज गति से रन जोड़े और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 26 गेंदों में 38 रन की साझेदारी हुई। निशांत सिंधु ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने ठोकी फिफ्टी

निशांत के आउट होने के बाद ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर गुजरात की पारी को मजबूती दी। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 60 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 33 गेंदों में 50 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर ने भी तेजी से रन बटोरे और सुंदर के साथ मिलकर 21 गेंदों में 40 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 168 तक पहुंचाया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply