CricketIndia

बॉक्सर नीरज ने हराया तो बौखला गया अमेरिकी मुक्केबाज, फेंककर मारी बोतल, VIDEO वायरल


USA Boxer Fight With Neeraj Goyat: भारत के धाकड़ मुक्केबाज नीरज गोयत ने दुबई में हुए मिसफिट्स बॉक्सिंग इवेंट में अमेरिकी खिलाड़ी को बुरी तरह धूल चटाई. अमेरिकी बॉक्सर इस हार को बर्दाश्त नहीं कर सके और नीरज गोयत पर गुस्से में हमला कर दिया. ये हैरान करने वाली घटना मैच खत्म होने के बाद बैकस्टेज पर हुई, जहां खिलाड़ी आराम और अभ्यास करते हैं. सोशल मीडिया पर अमेरिकी बॉक्सर एंथनी टेलर इस इस शर्मनाक रवैये की जमकर आलोचना हो रही है. खेल में हार और जीत होते रहती है, लेकिन भारतीय मुक्केबाज से हार को एंथनी टेलर पचा नहीं सके और ऐसी हरकत की, जिसपर काफी बवाल मचा है.

दुबई में हुए इवेंट में जब भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत ने एंथनी टेलर को बुरी तरह हरा दिया तो USA के मुक्केबाज बौखला गए. वो मंच के पीछे गए और नीरज से हाथ मिलाने की पेशकश की. हालांकि, स्थिति तब और बिगड़ गई जब गोयात ने टेलर से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और कहा, “तुम्हें मुक्केबाजी के बारे में कुछ भी नहीं पता.”

नीरज गोयत को पानी की बोतल फेंककर मारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि मैच खत्म होने के बाद मंच के पीछे एंथनी टेलर और नीरज गोयत के बीच तीखी बहस चल रही है. बात हाथापाई पर आ गई, जब अमेरिका के बॉक्सर ने नीरज को पानी की बोतल फेंककर मारा. हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षाकर्मियों को दखल देना पड़ा और टेलर को उस इलाके से बाहर निकाला गया.गुस्से में लाल नीरज गोयत भी अमेरिकी बॉक्सर की तरफ भागे, लेकिन उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया. गोयत के एक साथी को यह कहते हुए सुना गया, “शांत हो जाओ, शांत हो जाओ, तुम जीत गए हो.”

‘मैंने बोला था इंडिया थारा बाप है’

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी बॉक्सर को पटखनी देने के बाद नीरज गोयत ये बोल रहे हैं कि ”मैंने बोला था ना कि इंडिया थारा (तेरा) बाप है.” जाहिर है कि दोनों मुक्केबाजों की जंग बॉक्सिंग रिंग से ही शुरू हो गई थी और उसके बाद मंच के पीछे भी दोनों एक दूसरे से भिड़ गए, लेकिन एंथनी टेलर ने सारी हदें पार कर दी और नीरज को पानी की बोतल फेंककर मारा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इसके लिए बॉक्सिंग फेडरेशन उन्हें क्या सजा देता है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply