लखनऊ: सपा नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पहला बयान भी सामने आया है। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

बता दें कि प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।



