DharamIndiaTrending

Gold Lucky Zodiac: सोना इन 4 राशियों की है किस्मत की चाबी, लेकिन भूलकर भी न पहनें ये 2 राशि वाले!

Gold Lucky Zodiac: ज्योतिष में सोने को सूर्य और गुरु का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति अच्छी होती है उन्हें सोना जरूर पहनना चाहिए। कहते हैं सोना पहनने से भाग्य मजबूत होता है जिससे लाइफ में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी को सोना सूट नहीं करता। कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें सोना पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं ज्योतिष में 4 ऐसी राशियों का भी जिक्र किया गया है जिनके लिए सोना लकी चार्म साबित होता है।

Gold Lucky Zodiac: सोना इन 4 राशियों की है किस्मत की चाबी, लेकिन भूलकर भी न पहनें ये 2 राशि वाले!
Gold Lucky Zodiac: सोना इन 4 राशियों की है किस्मत की चाबी, लेकिन भूलकर भी न पहनें ये 2 राशि वाले!

इन 4 राशियों के लिए ‘लकी चार्म’ है सोना

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए सोना पहनना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे उनका साहस बढ़ता है और करियर में अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को सोने के गहने जरूर पहनने चाहिए।

सिंह राशि : सोना सिंह राशि वालों की भी लकी धातु है। कहते हैं अगर इस राशि के लोग सोना पहनते हैं तो इन्हें करियर में खूब तरक्की मिलती है। साथ ही समाज में मानसम्मान भी प्राप्त होता है।

धनु राशि : धनु गुरु की राशि है और सोना इस ग्रह से संबंधित धातु मानी जाती है। ऐसे में अगर धनु वाले सोने के गहने पहनते हैं तो गुरु इनका भाग्य काफी मजबूत कर देते हैं। सोना पहनने से आपको करियर और मैरिज लाइफ में काफी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

मीन राशि : सोना मीन राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी धातु मानी गई है। ऐसे में अगर आप सोने के गहने पहनते हैं तो आपको जीवन में कई शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सोना पहनने से आपका भाग्य ओर भी ज्यादा मजबूत हो सकता है। 

इन 2 राशियों को सोना पहनने से बचना चाहिए

वृषभ राशि : इस राशि वालों के लिए सोना पहनना उतना लाभकारी नहीं माना जाता क्योंकि इस राशि के स्वामी शुक्र का गुरु के साथ शत्रुता का संबंध है। ऐसे में इस राशि के लोगों को सोना बिना ज्योतिषीय सलाह के नहीं पहनना चाहिए।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों को भी सोना पहनने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके जीवन में संघर्ष काफी बढ़ सकता है। अगर फिर भी आप सोना धारण करना चाहते हैं तो अपनी कुंडली किसी ज्योतिषी को जरूर दिखा लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply