DharamIndiaTrending

Numerology: छल-कपट से कोसों दूर होते हैं इस मूलांक के लोग, बच्चों जैसी मासूमियत जीत लेती है सबका दिल!

Numerology: कुछ मूलांक अपने साहस के लिए जानते हैं तो कुछ अपनी तेज बुद्धि के लिए। लेकिन आज हम जिस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उससे जुड़े लोग अपने गोल्डन हार्ट के लिए जाने जाते हैं। अकंज्योतिष अनुसार जिस किसी का ये खास मूलांक होता है ऐसे लोग छलकपट से कोसों दूर होते हैं। जिस कारण से इनके अंदर बच्चों जैसी मासूमियत नजर आती है। चलिए आपको बताते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।

Numerology: छल-कपट से कोसों दूर होते हैं इस मूलांक के लोग, बच्चों जैसी मासूमियत जीत लेती है सबका दिल!
Numerology: छल-कपट से कोसों दूर होते हैं इस मूलांक के लोग, बच्चों जैसी मासूमियत जीत लेती है सबका दिल!

ये है मूलांक 3

यहां हम मूलांक 3 की बात कर रहे हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इन लोगों पर देवताओं के गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसती है। ये लोग बेहद सरल स्वभाव के और काफी इमोशनल होते हैं।

मूलांक 3 वालों की खासियतें

  • मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति है, जिसे देवताओं का गुरु माना जाता है। गुरु के प्रभाव के कारण ही इन लोगों में एक सात्विक ऊर्जा होती है। 
  • ये हर चीज को सकारात्मक तरीके से देखते हैं।
  • छलकपट से कोसों दूर रहना पसंद करते हैं।
  • इनके मन में किसी के लिए द्वेष नहीं होता।
  • जिस तरह से एक छोटा बच्चा हर चीज को खुशी और उत्साह के साथ देखता है वैसे ही मूलांक 3 वाले भी जीवन के प्रति खास उत्साह रखते हैं।
  • ये लोग जो दिल में है, वही जुबान पर के सिद्धांत पर चलते हैं।
  • इस मूलांक वालों पर दैवीय कृपा सदैव बनी रहती है जिससे ये सारे संकंटों को आसानी से पार कर लेते हैं।
  • इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • इनकी मासूमियत ही इनका सबसे बड़ा आकर्षण है जिस पर लोग दिल हार बैठते हैं।
  • ये मिलनसार स्वभाव के होते हैं। किसी को भी तुरंत अपना बना लेते हैं।
  • ये अपने रिश्तों को बड़ी ही ईमानदारी से निभाते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply