CricketIndiaTrending

RCB vs KKR: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मुकाबला, प्लेऑफ की जंग और नंबर वन का दांव

आरसीबी और केकेआर के बीच आज आईपीएल का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। जहां एक ओर आरसीबी के पास इस मैच को जीतकर अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुचंने का मौका है, वहीं दूसरी ओर केकेआर के पास आखिरी चांस है। अगर टीम हारी तो फिर उसका भी खेल खत्म हो जाएगा। अब तक दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब तीसरी टीम कौन सी होगी, इसका इंतजार आज खत्म होगा या फिर और करना पड़ेगा, ये देखना दिलचस्प होगा। आज का मुकाबला कौन सी टीम जीत सकती है, इसे समझने की कोशिश करते हैं। 

RCB vs KKR: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मुकाबला, प्लेऑफ की जंग और नंबर वन का दांव
RCB vs KKR: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मुकाबला, प्लेऑफ की जंग और नंबर वन का दांव

आज रायपुर में खेला जाएगा आरसीबी बनाम केकेआर मैच, शाम साढ़े सात बजे होगा शुरू

आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच रायपुर के शहीन वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा, जो कि आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड है। मैच शाम को साढ़े सात बजे से शुरू होगा, वहीं इसका टॉस शाम सात बजे होगा। आज का मैच काफी अहम होने जा रहा है। इससे अंक तालिका पर भी असर पड़ना बिल्कुल तय है। 

आरसीबी को मिली जीत तो अंक तालिका में टीम करेगी टॉप, कोहली का बल्ला चलने की उम्मीद

बात पहले आरसीबी की करते हैं। ये टीम अभी डिफेंडिंग चैंपियन है। अभी कुछ ही वक्त पहले तक आरसीबी का अंक तालिका में पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा था। टीम इस वक्त शानदार खेल दिखा रही है। टीम ने पिछले ही मैच में मुंबई इंडियंस को हराया है। आज अगर टीम जीती तो फिर से नंबर वन हो जाएगी। खास बात ये है कि विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ वक्त से बिल्कुल खामोश है, लेकिन इसके बाद भी टीम जीत रही है। कोहली जैसे बल्लेबाज को ज्यादा दिन तक चुप नहीं रखा जा सकता। क्या पता आज ही उनका तूफान आ जाए। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड कमाल की गेंदबाजी भी कर रहे हैं। 

केकेआर के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती

अब अगर केकेआर पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि खराब शुरुआत के बाद टीम ने जीत की राह पर कदम रख दिए हैं। टीम लगातार चार मैच जीत चुकी है और उसकी कोशिश होगी कि आज का मैच जीतकर प्लेऑफ की संभावनाओं की जीवित रखा जाए। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने जबरदस्त वापसी की है। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी रायपुर की पिच पर घातक साबित हो सकती है। 

कैसी होती है रायपुर की पिच, नहीं बनेगा बहुत बड़ा स्कोर

रायपुर की पिच की बात की जाए तो ये बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान नहीं होने वाली। यहां बॉल रुककर आती है। साथ ही बॉल नीचे भी रहती है। यहां स्पिनर्स का जलवा देखने के लिए मिल सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अगर 170 का भी स्कोर बना दिया तो उसे चेज करना आसान काम नहीं होगा। ओस की संभावना को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, ताकि विरोधी टीम को छोटे स्कोर पर रोका जाए। 

आज किसके ​जीतने की ज्यादा संभावना

अब अगर जीत की संभावना की बात की जाए तो पलड़ा आरसीबी का भारी नजर आता है। लेकिन केकेआर ने जिस तरह जीत की लय पकड़ी है, वो आरसीबी के लिए खतरनाक भी हो सकती है। लेकिन इतना तो पक्का लग रहा है कि आज का मैच कड़ाकेदार होगा और जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिलेगी। 

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे , फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी , कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, स्वप्निल सिंह

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply