IndiaTrending

Protein Rich Pav Bhaji: पाव भाजी से मिलेगा 27 ग्राम प्रोटीन! फिटनेस एक्सपर्ट ने बताया बनाने का सही तरीका

Protein Rich Pav Bhaji Recipe: पाव भाजी का नाम सुनते हैं लोगों के मन में एक अनहेल्दी डिश की छवि बनती है. क्योंकि इसमें ब्रेड, खूब सारा बटर और बहुत सारे मसालों का मिश्रण होता है. ऐसे में हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे खाने से परहेज ही करते हैं. लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी की पाव भाजी से भी प्रोटीन मिल सकता है. जी हैं, हाल ही में एक फिटनेस इंफ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि पाव भाजी को अगर सही तरीके से बनाया जाए तो ये आपको करीब 27 ग्राम प्रोटीन दे सकती है.

Protein Rich Pav Bhaji: पाव भाजी से मिलेगा 27 ग्राम प्रोटीन! फिटनेस एक्सपर्ट ने बताया बनाने का सही तरीका
Protein Rich Pav Bhaji: पाव भाजी से मिलेगा 27 ग्राम प्रोटीन! फिटनेस एक्सपर्ट ने बताया बनाने का सही तरीका

खास बात ये है कि इसमें स्वाद से कोई समझौता नहीं करना पड़ता और यह वजन घटाने या मसल्स बनाने वालों के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है. अगर आप भी स्वाद के साथ ही हेल्थ भी चाहते हैं तो ये रेसिपी आपको काफी पसंद आएगी. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं हेल्दी हाई प्रोटीन पाव भाजी की रेसिपी.

फिटनेस एक्सपर्ट ने शेयर की रेसिपी

फिटनेस एक्सपर्ट और इंफ्लुएंसर वंशिका खुराना अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर फिटनेस से जुड़ी टिप्स देती रहती हैं. इस बार उन्होंने हाई प्रोटीन पाव भाजी की रेसिपी शेयर की है. वंशिका ने इस रेसिपी में मैदे वाले पाव की जगह होल व्हीट पाव का इस्तेमाल किया, जिससे यह डिश ज्यादा हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर बन गई. इस पाव भाजी की एक सर्विंग में करीब 27 ग्राम प्रोटीन और सिर्फ 503 कैलोरी होती है, जो इसे फिटनेस फॉलो करने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाती है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप बाए स्टेप तरीका.

View this post on Instagram

A post shared by Vanshika Khurana

प्रोटीन पाव भाजी

सामग्री

  • ½ बड़ा चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
  • ¼ कप बारीक कटा प्याज
  • ¾ कप टमाटर प्यूरी
  • ¼ कप मटर
  • ¼ कप कटी हुई गाजर
  • ¼ कप कटी हुई शिमला मिर्च
  • ½ छोटा चुकंदर
  • ½ कप फूलगोभी के टुकड़े
  • ¼ कप भिगोई हुई मूंग दाल
  • 45 ग्राम सोया चंक्स
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • ½ नींबू का रस
  • 2 होल व्हीट पाव
  • ½ छोटा चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया

बनाने की विधि

सबसे पहले सोया चंक्स को 56 मिनट तक उबाल लें. फिर उनका एक्सट्रा पानी निचोड़ दें और मिक्सर में हल्का पीस लें ताकि वे छोटे दानों जैसे हो जाएं. अब आपको बेस तैयार करना है. इसके लिए प्रेशर कुकर में मक्खन गरम करें. इसमें जीरा, लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

अब टमाटर प्यूरी, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें. इसे 23 मिनट तक अच्छे से पकाएं. इसके बाद इसमें मटर, गाजर, शिमला मिर्च, चुकंदर, फूलगोभी, मूंग दाल और सोया ग्रेन्यूल्स डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

इसके बाद कुकर में इतना पानी डालें कि सारी सामग्री ढक जाए. ढक्कन बंद करके 3 सीटी आने तक पकाएं ताकि सब्जियां अच्छी तरह नरम हो जाएं. कुकर खोलकर भाजी को मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश करें, ताकि भाजी गाढ़ी और स्मूद बन जाए. लास्ट में हरा धनिया और नींबू का रस डालें.

भाजी तैयार होने के बाद बारी है पाव सेंकने की. इसके लिए एक तवे पर पाव पर थोड़ा मक्खन लगाकर सेंक लें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं. गरमागरम प्रोटीन पाव भाजी को पाव, प्याज, नींबू और हरे धनिये के साथ परोसें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply