India

ATS ने खोला शहजाद भट्टी का डिजिटल आतंकी हब, बड़ी इमारतें थी निशाने पर

महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई में पाकिस्तान मैं बैठे शहजाद भट्टी डोगरा गैंग के कथित डिजिटल हब का खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक यह नेटवर्क केवल सोशल मीडिया प्रचार तक सीमित नहीं था. बल्कि ‘पेपरटास्क’ मॉडल पर काम कर रहा था. याने के हर काम के बदले पैसा, इस गैंग ने अपने स्लीपर मॉड्यूल के जरिए संवेदनशील सरकारी इमारतों की फोटोवीडियो बनाकर भेजने के बदले पैसे दिए जा रहे थे.

ATS ने खोला शहजाद भट्टी का डिजिटल आतंकी हब, बड़ी इमारतें थी निशाने पर
ATS ने खोला शहजाद भट्टी का डिजिटल आतंकी हब, बड़ी इमारतें थी निशाने पर

जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र के अलगअलग जिलों में मॉड्यूलर सेल बनाए गए थे, ताकि एक ग्रुप को दूसरे की जानकारी न रहे. ATS ने संदिग्धों के मोबाइल से डार्क वेब ब्राउजर, ऑटोडिलीट चैट ऐप और गेमिंग सर्वर आधारित प्राइवेट चैट रूम बरामद किए हैं. सूत्रों का दावा है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को वर्चुअल ट्रेनिंग दी जा रही थी. हवाला नेटवर्क, छोटे व्यापारियों के खातों और सीमा पार हैंडलर्स से संपर्क की भी जांच चल रही है.

बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया जा सकता था टारगेट

तकनीकी जांच में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर टारगेट करने की संभावित साजिश के संकेत मिलने का दावा भी किया जा रहा है. ATS भट्टी डोगरा गैंग से जुड़ें 57 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. ATS की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि शहजाद भट्टी गैंग सिर्फ हथियारों या तस्करी तक सीमित नहीं है. यह गैंग सोशल मीडिया के जरिए ‘डिजिटल वारफेयर’ और ‘रेडिकलाइजेशन’ को बढ़ावा दे रहा है.

ATS ने संदिग्धों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल समान अपने कंट्रोल में ले लिया है. साथ ATS की नजर उन लोगों पर भी है, जो सोशल मीडिया पर इन गैंगस्टरों की पोस्ट को लाइक, शेयर या उनकी विचारधारा का प्रचार कर रहे थे.

शहजाद भट्टी डोगरा गैंग

शहजाद भट्टी पाकिस्तान के लाहौर का कुख्यात गैंगस्टर है, जो दुबई से ऑपरेट करता है. साथ ही इसे ISI से जुड़ा माना जाता है. ये पहले फारुख खोकर गैंग का सदस्य था, अब खुद का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चला रहा है. इसके शहजाद भट्टी डोगरा गैंग को भारत में पाकिस्तानआधारित एक खतरनाक गैंगस्टरआतंकी हाइब्रिड नेटवर्क माना जाता है. कहा जाता है ये सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को रिक्रूट करता है. बाद में, पैसे, हथियार और गैंगस्टर ग्लैमर का लालच देकर ग्रेनेड अटैक, फायरिंग, टारगेट किलिंग, रेकी और आतंकी गतिविधियां करवाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply