Madhya Pradesh

‘जीने की आरजू नहीं…’ इंस्टा पर स्टेटस लगाया, फिर पिता ने बेटे-बेटी को बांधकर कुएं में लगाई छलांग

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट से सुसाइड का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने पारिवारिक कलह की वजह से अपने दो मासूम बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया. मृतक ने अपने मासूम बच्चों को रस्सी से कमर में बांधकर एक गहरे कुएं में कूद गया, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं तीनों के शव दूसरे दिन सुबह कुएं के पानी में उतराते हुए पाए गए. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

‘जीने की आरजू नहीं…’ इंस्टा पर स्टेटस लगाया, फिर पिता ने बेटे-बेटी को बांधकर कुएं में लगाई छलांग
‘जीने की आरजू नहीं…’ इंस्टा पर स्टेटस लगाया, फिर पिता ने बेटे-बेटी को बांधकर कुएं में लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जराहमोहगांव के लाखीटोला निवासी श्याम नागेन्द्र ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम अकेले नहीं उठाया, बल्कि अपने दो मासूम बच्चों 5 वर्षीय पुत्र वंश और 3 वर्षीय पुत्री भूरि को भी इस खौफनाक अंत का हिस्सा बना लिया. उसने निर्दयता और बेबसी के बीच अपने दोनों बच्चों को कमर से रस्सी के सहारे खुद से बांधा. उसने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक ऐसा संदेश लिखा, जिसने पढ़ने वालों की रूह कंपा दी “नहीं है जिंदा रहने की आरजू…” जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों की नजर इस स्टेटस पर पड़ी, गांव में हड़कंप मच गया. लोग उसे खोजने निकले, लेकिन अंधेरा और अनहोनी की आशंका भारी पड़ रही थी.

दो मासूम बच्चों के साथ किया सुसाइड

बच्चों ने शायद अपनी अंतिम सांसों तक पिता का हाथ थामे रखा होगा. उसने गांव के ‘पटबर्रा’ मैदान स्थित एक पुराने अंधेरे कुएं में छलांग लगा दी. बुधवार सुबह कुएं के शांत पानी में तीनों शवों के उतराते हुए मिले. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. जिस पिता की गोद बच्चों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान होनी चाहिए थी, वही गोद बच्चों की जलसमाधि बन गई.

दरअसल, श्याम एक शिक्षित और कर्मठ व्यक्ति था. वह पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटर रह चुका था और वर्तमान में सहारा इंडिया व एलआईसी एजेंट के रूप में कार्य कर रहा था. बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पूर्व उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी घरेलू कलह ने उसे तोड़ दिया. ग्रामीणों के अनुसार, श्याम का व्यवहार सामान्य था और उसका मानसिक संतुलन भी ठीक था, जो इस घटना को और भी रहस्यमयी और दुखद बनाता है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुसराम के नेतृत्व में पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से उपजी आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ रही है कि आखिर एक पढ़ालिखा व्यक्ति इतना कठोर कैसे हो गया कि उसने अपने ही जिगर के टुकड़ों को रस्सी से बांधकर मौत के कुएं में धकेल दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply