CricketIndia

KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी

KKR vs RCB 1st Inning Highlight: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर आरसीबी के कप्तान रजत पाजीदार ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने केकेआर को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। जिसके बाद केकेआर ने बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया है। केकेआर के लिए बल्लेबाजी में युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुंवशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंत में रिंकू सिंह ने भी विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वो अपनी फिफ्टी पूरी न कर सके।

KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी

Innings Break!

The middleorder turn up to take #KKR to 192/4 👏

Will #RCB chase it down? 🤔

Scorecard▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/E9krurpI1U

— IndianPremierLeague May 13, 2026

रघुवंशी और रिंकू ने खेली तेज तर्रार पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शुरुआत ने फिन एलन ने तेज अंदाज में रन बनाए, लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा न कर सके। 8 गेंदों में 18 रन बनाकर एलन तब आउट हो गए जब टीम का स्कोर सिर्फ 23 रन था। तीसरे ओवर में केकेआर को पहला झटका लगने के बाद पांचवे ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 19 रन बनाकर जोश हेडलवुड का शिकार बने।

रघुवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी

इसके बाद तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन पर साथ मिलाकर 46 गेंद में 68 रन की साझेदारी पूरी की। 13वें ओवर में 116 रन के स्कोर पर केकेआर को तीसरा झटका लगा। ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन दूसरी ओर अंगकृष रघुवंशी टिके रहे और मैदान पर अपने शॉर्ट्स दिखाते रहे। रघुवंशी ने 7 चौको व 3 छक्कों की मदद से 46 गेदों पर 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में दो रन पूरे करने के चक्कर में रन आउट हुए।

A free flowing innings to bring up his 4️⃣th fifty of the season 👏

Angkrish Raghuvanshi relishing a tough Raipur track 💜

Updates ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/uRKsWW2IKE

— IndianPremierLeague May 13, 2026

रिंकू सिंह फिफ्टी से चूके

वहीं, रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 3 चौको व 1 छक्के की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली। चौथे विकेट के लिए रिंकूं सिंह और अंगकृष रघुवंशी के बीच 46 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इस मुकाबले गेंदबाज अपना असल छोड़ने में नाकामयाब दिखें। भुवनेश्वर कुमार, जोश हेडलवुड और रसिक सलाम डाल को 11 विकेट मिला।

𝗥𝗮𝗺𝗽𝗮𝗻𝘁 𝗥𝗶𝗻𝗸𝘂 𝗶𝗻 𝗥𝗮𝗶𝗽𝘂𝗿 😎

A momentuminducing 49* from the lefthander 👏

Scorecard▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/7SUl4rF1ud

— IndianPremierLeague May 13, 2026

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे , फिन एलन, कैमरून ग्रीन, , रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बैथल, , रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार, जैकब डफी और जोश हेडलवुड।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply