CricketIndiaTrending

CSK vs LSG: लखनऊ नहीं पहुंचे एमएस धोनी, फ्लाइट टिकट बुक होने के बावजूद टीम के साथ नहीं किया ट्रेवल

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ लखनऊ नहीं पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट टिकट बुक होने के बावजूद धोनी ने ट्रेवल नहीं किया।

CSK vs LSG: लखनऊ नहीं पहुंचे एमएस धोनी, फ्लाइट टिकट बुक होने के बावजूद टीम के साथ नहीं किया ट्रेवल
CSK vs LSG: लखनऊ नहीं पहुंचे एमएस धोनी, फ्लाइट टिकट बुक होने के बावजूद टीम के साथ नहीं किया ट्रेवल

MS Dhoni hasn’t been travelled to lucknow: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम इस समय प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले CSK फैंस को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ लखनऊ नहीं पहुंचे हैं, जबकि उनके लिए फ्लाइट टिकट भी बुक कराई गई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स 15 मई को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में फैंस को धोनी की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन अब उनके टीम के साथ ट्रेवल नहीं करने की खबर ने फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है।

फ्लाइट टिकट बुक होने के बावजूद नहीं गए लखनऊ

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार CSK मैनेजमेंट ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए लखनऊ जाने की फ्लाइट टिकट बुक कराई थी, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने टीम के साथ यात्रा नहीं की। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार धोनी की फिटनेस और वापसी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

ARRIVED CSK squad arrived in Lucknow without MS Dhoni.

CSK will play against LSG on 15th May at Ekana Stadium, Lucknow. pic.twitter.com/6jPSggX4cW

— Maina Singh May 13, 2026

चोट के कारण अब तक नहीं खेल पाए MS Dhoni एक भी मैच

महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। सीजन शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान उनकी पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह लगातार रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह सिर्फ शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन बाद में चोट दोबारा बढ़ने के कारण उनकी वापसी लगातार टलती चली गई।

टीम कॉम्बिनेशन को प्रभावित नहीं करना चाहते MS Dhoni

रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी अब काफी हद तक फिट हो चुके हैं और उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। वह नेट्स में नियमित अभ्यास भी कर रहे हैं, लेकिन वह मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन को बिगाड़ना नहीं चाहते। CSK लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है और टीम शानदार लय में नजर आ रही है। ऐसे में धोनी किसी युवा खिलाड़ी की जगह लेकर टीम के संतुलन को प्रभावित नहीं करना चाहते।

प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में CSK

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई थी। नेट रन रेट के आधार पर टीम राजस्थान रॉयल्स से आगे निकल चुकी है। अब प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए CSK को अपने बाकी तीन मुकाबलों में कम से कम दो जीत की जरूरत है। ऐसे में टीम किसी भी हालत में अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply