CricketIndiaTrending

RCB vs KKR: बारिश से प्रभावित मुकाबले में केकेआर के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, कितने ओवर का होगा मुकाबला?

RCB vs KKR: बारिश से प्रभावित मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

RCB vs KKR: बारिश से प्रभावित मुकाबले में केकेआर के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, कितने ओवर का होगा मुकाबला?
RCB vs KKR: बारिश से प्रभावित मुकाबले में केकेआर के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, कितने ओवर का होगा मुकाबला?

RCB vs KKR Toss Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर के मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में बारिश ने खलल डाला, जिसकी वजह से टॉस तय समय से करीब एक घंटा और 30 मिनट की देरी से हो रहा है।

प्लेऑफ के नजरिए से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है और दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आइए देखते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

RCB vs KKR: रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि बारिश और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही चुनते।

🚨Toss update from Raipur 🚨@rcbtweets won the toss and elected to bowl first against @kkriders

Updates ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/kZcR1xUhA4

— IndianPremierLeague May 13, 2026

RCB vs KKR: दोनों टीमों ने प्लेइंग XI में किए बदलाव

इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जिसकी वजह से सौरभ दुबे को मौका मिला है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमारियो शेफर्ड की जगह वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा सुयश शर्मा की जगह आज जैकब डफी खेलते हुए नजर आएंगे।

RCB vs KKR: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे , फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी , रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply