CricketIndiaTrending

कल का मैच कौन जीता: RCB बनी नंबर 1, केकेआर की उम्मीदें लगभग खत्म; विराट कोहली का बेहतरीन शतक

IPL 2026 Result, Kal Ka Match Kaun Jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को सीजन का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में करते हुए केकेआर को 6 विकेट से हराया। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु की इस सीजन 12वें मैच में यह 8वीं जीत थी और वह अंकतालिका में टॉप पर भी पहुंच गई।

कल का मैच कौन जीता: RCB बनी नंबर 1, केकेआर की उम्मीदें लगभग खत्म; विराट कोहली का बेहतरीन शतक
कल का मैच कौन जीता: RCB बनी नंबर 1, केकेआर की उम्मीदें लगभग खत्म; विराट कोहली का बेहतरीन शतक

साथ ही केकेआर के लिए अब प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। टीम को 11वें मुकाबले में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसके अभी 9 अंक हैं और बचे हुए तीन मैच अगर कोलकाता जीती भी तो सिर्फ 15 अंक तक ही पहुंचेगी। ऐसे में 16 अंक का मैजिकल फिगर जो प्लेऑफ क्वालिफिकेशन का मानक माना जा रहा है, वह उसके लिए मुश्किल हो जाएगा।

केकेआर ने दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। ने 8 गेंद पर 18 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंद पर 19 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की भी कोशिश की। मगर 5वें ओवर में 48 रन पर टीम के दो विकेट गिर गए थे। उसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी संभाली।

युवा रघुवंशी ने रनआउट होने से पहले 46 गेंद पर 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और तीन छक्के लगाए। कैमरन ग्रीन ने भी अहम भूमिका निभाई और तीसरे विकेट के लिए अंगकृष के साथ 68 रनों की साझेदारी की। अंत में रिंकू सिंह ने 29 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाकर स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 तक पहुंचा दिया।

विराट कोहली ने फिर दिखाया चेज मास्टर का अवतार

193 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य चेज करने उतरी आरसीबी को 37 के स्कोर पर जैकब बेथेल के रूप में बड़ा झटका लगा। विराट कोहली एक छोर पर डटे रहे और दूसरे छोर से सभी बल्लेबाज आते रहे और छोटेछोटे योगदान देते गए। देवदत्त पडिक्कल 39 के साथ उन्होंने 92 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए की। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड के रूप में दो जल्दी विकेट गिरे।

विराट का बल्ला नहीं थमा और उन्होंने फिर रनों की बरसात शुरू कर दी। और 60 गेंद पर नाबाद रहते हुए 105 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के अपने पारी में जड़े। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी से साबित हो गया एक बार फिर कि क्यों उन्हें चेज मास्टर कहते हैं। इस तरह आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 194 रन बना लिए और मैच जीता।

IPL 2026 Points Table: RCB बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप5 बैटरबॉलर; कोहली ने अभिषेक को पछाड़ा

आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया और गुजरात को अंकतालिका में दूसरे नंबर पर धकेल दिया। वहीं केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली अब ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक और केएल राहुल से आगे आ गए। पर्पल कैप 22 विकेट लेने वाले भुवी के नाम ही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply