IndiaTrendingUttar Pradesh

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज: बैकुंठ धाम में सुबह 11 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का कल बुधवार लप लखनऊ में निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की आयु में उनके असामयिक निधन की खबर ने पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रतीक यादव, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव के पति थे।। महज 38 साल की अल्पायु में उनके आकस्मिक निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। कल से चली आ रही पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताओं के बाद, आज वह घड़ी आ गई है जब प्रतीक का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा। लखनऊ का माहौल आज बेहद गमगीन है और उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज: बैकुंठ धाम में सुबह 11 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज: बैकुंठ धाम में सुबह 11 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई

लखनऊ
➡38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन
➡आज बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार
➡11 बजे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
➡प्रतीक यादव का कल हुआ था निधन#Lucknow #PrateekYadav #UttarPradesh pic.twitter.com/P2bTpi0nHm

— भारत समाचार | Bharat Samachar May 14, 2026

बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार
परिजनों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ के प्रसिद्ध बैकुंठ धाम घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निजी आवास से शुरू होकर बैकुंठ धाम पहुंचेगी। प्रशासन ने शहर में वीआईपी मूवमेंट और भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

सुबह 11 बजे दी जाएगी मुखाग्नि
तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर के बाद से ही उनके आवास पर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया था।

अधूरी रह गई कई उम्मीदें
सिर्फ 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाले प्रतीक यादव अपनी फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के लिए जाने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत ने फिटनेस जगत और उनके सामाजिक दायरे में एक बड़ा शून्य पैदा कर दिया है। बैकुंठ धाम में होने वाले इस अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जहाँ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply