Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है जो उनकी अटूट फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली अब इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच से पहले तक सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से कोहली, धोनी और रोहित के नाम था, जो अब पूरी तरह से विराट के नाम दर्ज हो गया है।
रोहितधोनी को पछाड़ दिया
विराट कोहली के करियर का यह 279वां मुकाबला था। उनके बाद इस सूची में धोनी और रोहित शर्मा 278 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि जहां रोहित शर्मा और धोनी ने अपने करियर में अलगअलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, वहीं विराट कोहली लीग के पहले सीजन से लेकर अब तक केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ही हिस्सा रहे हैं।
विराट के नाम एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह आईपीएल के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 250 से अधिक मैच खेले हैं। उनके करीबियों में धोनी हैं जिन्होंने चेन्नई के लिए 248 मैच खेले हैं और रोहित ने मुंबई के लिए 232 मैचों में शिरकत की है।
कोहली के और आगे जाने की संभावना
मौजूदा सीजन के समीकरणों को देखें तो विराट कोहली इस रिकॉर्ड को काफी आगे ले जा सकते हैं। जहां रोहित शर्मा की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, वहीं बेंगलुरु के पास नॉकआउट में पहुंचने का मौका है। दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से इस सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर रहे हैं, जिससे कोहली की बढ़त और मजबूत होने की उम्मीद है।
इसी साल अप्रैल में विराट ने आईपीएल में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनकर भी इतिहास रचा था। उनकी यह नई उपलब्धि क्रिकेट जगत में उनकी बादशाहत को और पुख्ता करती है।



