IndiaTrending

Vat Savitri Special: पति भी करेंगे हाथों को देख तारीफ, वट सावित्री पर लगाएं मेहंदी डिजाइन

वट सावित्री पर आप अपने हाथों में ये ग्रिड पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं जो आसान भी रहेगा और बेहद खूबसूरत भी लगेगा. सबसे पहले हथेली के बीचोंबीच में राउंड शेप क्रिएट करके वट का वृक्ष बनाएं. इसके चारों तरफ मोटी आउटलाइन करें. इसके ऊपर एक और राउंड बनाएं. कलाई पर दिखाए गए तरीके की तरह एलीफेंट के पैटर्न और बाकी का डिजाइन क्रिएट करें. अब आप ग्रिड बनाएं और इसमें 4 लीफ फ्लावर क्रिएट करके बाकी जगह फिल कर लें. इसी तरह से पूरे हाथों पर जाल बनाकर तैयार कर लें.
Image:cuty_chem_mehndi
/insta

Vat Savitri Special: पति भी करेंगे हाथों को देख तारीफ, वट सावित्री पर लगाएं मेहंदी डिजाइन
Vat Savitri Special: पति भी करेंगे हाथों को देख तारीफ, वट सावित्री पर लगाएं मेहंदी डिजाइन

ये डिजाइन वट सावित्री के लिए बिल्कुल सिंपल सोबर है. इसे आप खुद भी आसानी से लगा सकती हैं. सबसे पहले आपको कलाई का डिजाइन कंप्लीट करना है, जिसमें सिंपल बेल, कर्व, लीफ के पैटर्न हैं. इसके बाद हथेली के सेंटर पॉइंट में बड़ा सा राउंड शेप क्रिएट करें. एक राउंड में सदा सौभाग्यवती भव: तो दूसरे में वट का वृक्ष बनाकर वट सावित्रि या अपने पति का और अपना नाम लिखें. इसके बाद राउंड को कंप्लीट कर लें और फिंगर्स को भी  ‘हम्प्स’बनाते हुए फिल कर लें.
Image:dabhipooja_12 and dabhi_pooja12/insta

आप अगर पार्लर में मेहंदी लगवाने जा रही हैं या फिर आप खुद भी अच्छी मेहंदी लगा लेती हैं तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेगा. एक हथेली में पूजा की थाली लिए महिला पूजन करने जाती हुई नजर आ रही है तो दूसरे हाथ में वट का वृक्ष बनाया गया है. बाकी का डिजाइन हम्प्स, जाल, काइट, हार्ट, लीफ पैटर्न से कंप्लीट किया गया है साथ ही लिखा गया है Happy Vat Purnima.
Image:mehndi_by_mrs.panchal/insta

ये मेहंदी डिजाइन भी वट सावित्री के लिए परफेक्ट है जो सिंपल भी है और खूबसूरत भी लगेगा. इसमें हथेली की साइड से एक चौकोर शेप बनाया गया है, जिसमें वट वृक्ष का पैटर्न बना है और इसके अंदर मंत्र लिखा गया है. इसी के साथ बाहर की तरफ कलश बनाए गए हैं और उंगलियों पर लीफ की बेल बनाई गई हैं. कलाई पर एलिफेंट पैटर्न के साथ ही फ्लावर, और जाल और लीफ के पैटर्न से मेहंदी डिजाइन कंप्लीट किया है.
Image: mona__mehndiart/insta

ये मेहंदी डिजाइन भी बेहद आसान है, जिसे आप खुद ही लगा सकती हैं. इसमें कलाई पर बिल्कुल बेसिक डिजाइन लगाया गया है और हथेली पर वट वृक्ष का पैटर्न है. इसी के साथ उंगलियों पर लोटस के डिजाइन के साथ ही बिल्कुल बेसिक पैटर्न क्रिएट किया गए हैं. खाली बची जगह को फिल कर दिया गया है. Image:chetana_mehndiart_nagpur
/insta

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply