HealthIndia

Sugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन

Healthy Sweetener Option: गर्मियों के मौसम में चीनी की खपत बढ़ जाती है, लेकिन भारत सरकार ने 30 सितंबर 2026 तक चीनी के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है। भारतीय घरों की रसोई में चीनी की खपत अधिक होती है। चाय, शरबत, लस्सी, मीठी छाछ, चटनी, स्वीटडिश व त्योहारी पकवान में चीनी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है।

Sugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन
Sugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन

इसके अधिक सेवन से शुगर, मोटापा व अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है, ऐसे में आप हेल्दी ऑप्शन का चुनाव कर सकते है। ये रिफाइंड शुगर के मुकाबले कम प्रोसेस होते हैं और इनमें विटामिन, मिनरल व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इससे आप बिना किसी ग्लानि के मीठे का स्वाद चख सकते है।

नैचुरल स्वीटनर

गुड़

गुड़ भारतीय किचन में काफी जानापहचाना सा है। इसका सोंधा टेस्ट कई रेसिपीज में जान डाल देता है। इसलिए यह भारतीय व्यंजनों, जैसे शरबत, रोटी, दलिया, हलवा व मिठाई बनाने में उपयोग किया जाता है। दूसरी ओर, गुड़ पाचन में भी मददगार होता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और एनर्जी देता है। गुड़ में आयरन होता है। इसे रोस्टेड चना के साथ खाने से एनीमिया में लाभ मिलता है।

गुड़

खजूर या डेट सिरप

खजूर या डेट्स में फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं और यह नेचुरली मीठा होता है। चीनी की तुलना में खजूर एक बेहतरीन ऑप्शन है। मार्केट में डेट सिरप भी उपलब्ध है। जिसे कई तरह के व्यंजनों में उपयोग में लाया जा सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी स्थिर रखता है।

खजूर

शहद

शहद सबसे पुराने स्वीटनर में से एक है। शहद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से मिठास के लिए यह सबसे सेहतमंद विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन जैसे कुछ ज़रूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। हालांकि, इसमें कैलोरी भी बहुत ज़्यादा होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए।

शहद

कोकोनट शुगर

हेल्दी रसोई के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसका टेस्ट थोड़ा कैरमल जैसा होता है। इसे चीनी की जगह आराम से उपयोग किया जा सकता है। ज्यादातर इसका उपयोग बेकिंग, कॉफी या चाय में किया जाता है। कोकोनट शुगर नारियल के पेड़ के रस से बनाई जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से कम होता है यानि यह ब्लड शुगर को धीरधीरे बढ़ाता है।

फ्रूट प्यूरी

फ्रूट प्यूरी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन यह भी सच है कि इसका इस्तेमाल सभी तरह की डिशेज में नहीं किया जा सकता है। आम, केला, सेव व अंजीर की प्यूरी का इस्तेमाल कई प्रकार के शेक, स्मूदी, में किया जा सकता है। बच्चों के खाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्टीविया

आमतौर पर स्टीविया का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीज या फिर वेटलॉस कर रहे लोग करते हैं। यह एक तरह का नेचुरल और जीरोकैलोरी स्वीटनर है। यह चीनी से 200 फीसदी अधिक मीठा होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे लेवल नहीं बढ़ाता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply