CricketIndiaTrending

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अजित अगरकर ने फाइनल कर ली 15 सदस्यीय टीम, गिल(कप्तान), केएल, पंत, जडेजा, शमी….

Ajit Agarkar: आईपीएल 2026 फाइनल के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट मैच खेला जाना है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नही होगा. बीसीसीआई , टी20 क्रिकेट के बाद अपने खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में ढालने के लिए ऐसा कर रही है. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर का कार्यकाल अब आईसीसी विश्व कप 2027 के लिए बढ़ा दिया गया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अजित अगरकर ने फाइनल कर ली 15 सदस्यीय टीम, गिल(कप्तान), केएल, पंत, जडेजा, शमी….
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अजित अगरकर ने फाइनल कर ली 15 सदस्यीय टीम, गिल(कप्तान), केएल, पंत, जडेजा, शमी….

ऐसे में अजित अगरकर ही अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का चुनाव करने वाले हैं. आज हम आपकों उन 15 नामों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अजित अगरकर, टीम इंडिया में जगह दे सकते हैं.

शुभमन गिल और ऋषभ पंत को Ajit Agarkar देंगे बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर, शुभमन गिल को टीम इंडिया की कप्तानी सौंप सकते हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चोट की वजह से बाहर थे. पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कोलकाता में चोटिल होने के बाद शुभमन गिल, टीम इंडिया से बाहर हो गए थे, लेकिन अब एक बार फिर वो भारतीय टीम की कमान संभालने को तैयार हैं.

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की उपकप्तानी करते नजर आने वाले हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच यह टेस्ट मैच 6 से 10 जून को मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि, यह मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 202527 के अंतरगर्त नहीं आता है, लेकिन भारतीय टीम के पास आगामी मैचों के लिए तैयारियां करने का शानदार मौका होगा और इसी को ध्यान में रखते हुए चयन समिति अपनी पूरी ताकत मैदान पर उतारना चाहेगी.

Ajit Agarkar दे सकते हैं मोहम्मद शमी को मौका

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना है, क्योंकि चयनकर्ता जून की भीषण धूप में अपने बेहतरीन तेज गेंदबाजों को थकाना नहीं चाहेंगे. जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, ताकि आगामी बड़े मैचों के लिए वह पूरी तरह से तरोताजा रहें.

ऐसे में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है, पिछले कुछ मैचों में भारतीय टीम के शर्मनाक सीरीज हार की वजह उसकी खराब गेंदबाजी रही है. इसी वजह से भारत के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.

Ajit Agarkar दे सकते हैं इन खिलाड़ियों को मौका

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल , रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, साईं सुदर्शन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद शमी, नीतीश कुमार रेड्डी.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply