CricketIndia

RCB के ड्रेसिंग रूम में KKR कोच की ‘सीक्रेट’ एंट्री! विराट कोहली से हार के बाद आखिर क्या हुई बात?

Dwayne Bravo meet Virat Kohli: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की अंक तालिका में टॉप पर कब्जा कर लिया। आरसीबी के इस खास जीत के हीरो उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रहे। विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस जीत के बाद RCB के ड्रेसिंग रूम में काफी खुशी का माहौल दिखा।

RCB के ड्रेसिंग रूम में KKR कोच की ‘सीक्रेट’ एंट्री! विराट कोहली से हार के बाद आखिर क्या हुई बात?
RCB के ड्रेसिंग रूम में KKR कोच की ‘सीक्रेट’ एंट्री! विराट कोहली से हार के बाद आखिर क्या हुई बात?

ऐसे में युवा खिलाड़ियों को विराट कोहली के साथ हंस्तेमुस्कुराते हुए देखा गया। इसी बीच अचानक से आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर ड्वेन ब्रावो घुस आए। जिसके बाद उन्होंने विराट कोहली की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए एक खास अपील भी कर दी।

केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो पहुंचे आरसीबी ड्रेसिंग रूम

आईपीएल 2026 में केकेआर पर जीत के बाद आरसीबी ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था। विराट कोहली की शतकीय पारी की जमकर तारीफ हुई। इसी दौरान केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो आरसीबी ड्रेसिंग रूम पहुंचे और विराट कोहली से मुलाकात की। ब्रावो ने विराट से एक जर्सी पर ऑटोग्राफ लिया और उन्हें गले लगाते हुए लंबे समय तक क्रिकेट खेलने की खास अपील की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को अभी भी विराट कोहली की जरूरत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru

मैच का हाल

आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में शानदार जीत दर्ज की। रायपुर में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। टीम के लिए ने 46 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन का योगदान देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

IPL 2026 की अंक तालिका

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
2 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 1 9 0.198
9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 6 0.907

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply