CricketIndiaTrending

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुआ फिर बड़ा बदलाव, IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार देखने को मिला ये नजारा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 58वां लीग मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं, जिसमें जब वह टॉस करने के लिए मैदान पर उतरे तो उसी के साथ वह एक खास क्लब का भी हिस्सा बन गए। बुमराह अपने आईपीएल करियर में पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभाल रहे थे लेकिन उनके चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली जो इस मुकाबले को लेकर पूरी तरह फिट नहीं थे, ऐसे स्थिति में जसप्रीत बुमराह को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुआ फिर बड़ा बदलाव, IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार देखने को मिला ये नजारा
मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुआ फिर बड़ा बदलाव, IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार देखने को मिला ये नजारा

आईपीएल में सिर्फ 5वीं बार किसी टीम ने एक सीजन में बनाए तीन कप्तान

मुंबई इंडियंस के लिए जैसे ही पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह टॉस करने के लिए मैदान में उतरे तो वह एक खास क्लब का भी हिस्सा बन गए। आईपीएल इतिहास में ऐसा सिर्फ 5वीं बार देखने को मिला है जब किसी टीम ने एक सीजन तीन अलगअलग कप्तान बनाए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का नाम जहां दो बार है तो एकएक बार पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम ने ऐसा किया है।

एक आईपीएल सीजन में तीन अलगअलग कप्तान बनाने वाली टीमें

  • मुंबई इंडियंस हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर, शॉन पोलाक।
  • पुणे वॉरियर्स इंडिया एंजेलो मैथ्यूज, रॉस टेलर, अरोन फिंच।
  • सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे।
  • पंजाब किंग्स शिखर धवन, सैम करन, जितेश शर्मा।
  • मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह।

खबर में अपडेट जारी है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply