बीसीसीआई ने श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडियाए टीम का ऐलान कर दिया है। तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम में मौका मिला है।

BCCI announced India A squad for Tri Series in Sri Lanka: बीसीसीआई ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडियाए टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में भारतीय टीम का मुकाबला श्रीलंकाए और अफगानिस्तानए से होगा। चयनकर्ताओं ने इस बार युवाओं पर बड़ा दांव खेलते हुए कई उभरते सितारों को मौका दिया है, जिन्होंने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।
इस स्क्वाड की सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है, जिन्हें पहली बार इंडियाए टीम में जगह मिली है। वहीं स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। युवा खिलाड़ियों से भरी यह टीम भविष्य की भारतीय टीम की झलक भी मानी जा रही है।
BCCI: तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, रियान पराग बने उपकप्तान
BCCI ने इस दौरे के लिए तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी है। तिलक पिछले कुछ समय से लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने उन पर कप्तानी की जिम्मेदारी जताई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जो टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के साथ नेतृत्व में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
BCCI: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
इस स्क्वाड में सबसे ज्यादा सुर्खियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के चयन ने बटोरी हैं। वैभव ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था और अब उन्हें इंडियाए टीम में जगह देकर चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दे दिया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य तैयार हो रहा है। इतनी कम उम्र में इंडियाए टीम तक पहुंचना अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है और अब फैंस को उनसे श्रीलंका की पिचों पर भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
BCCI: टीम में कई युवा स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका
इंडियाए टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा आयुष बदोनी, प्रियांश आर्य और प्रबसिमरन सिंह जैसे युवा बल्लेबाजों को भी शामिल किया गया है। गेंदबाजी विभाग में यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और अरशद खान जैसे खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी होगी। वहीं विकेटकीपिंग के लिए कुमार कुशाग्र और प्रबसिमरन सिंह को चुना गया है। टीम को देखकर साफ नजर आ रहा है कि चयनकर्ताओं ने संतुलित स्क्वाड तैयार करने की कोशिश की है।
🚨 INDIA A SQUAD FOR ODI TRI SERIES vs SRI LANKA A & AFGANISTAN A 🚨
Tilak , Priyansh Arya, Vaibhav Sooryavanshi, Riyan Parag , Badoni, Nishant Sindhu, Harsh Dubey, Suryansh Shedge, Prabhsimran, Kumar Kushagra, Vipraj, Yash Thakur, Yudhvir, Kamboj, Arshad. pic.twitter.com/rbU4e81R49
— Johns. May 14, 2026
BCCI: श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए इंडियाए का पूरा स्क्वाड
तिलक वर्मा , प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग , आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रबसिमरन सिंह , कुमार कुशाग्र , विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान



