मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान व स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जैसे ही 3 रन बनाए उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट में इस पाकिस्तानी बैटर से रन बनाने के मामले में आगे निकल गए। हालांकि पंजाब के खिलाफ रोहित की शुरुआत काफी धीमी रही, लेकिन वो बाबर को पीछे छोड़ने में जरूर कामयाब रहे। इस मैच में रोहित ने 26 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 25 रन बनाए।

बाबर आजम से आगे निकले रोहित शर्मा
टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब रोहित शर्मा पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम से ऊपर आ गए हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में पहले 10वें स्थान पर थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ खेली पारी के बाद अब वो 9वें नंबर पर आ गए जबकि बाबर आजम 10वें स्थान पर खिसक गए। वैसे टी20 प्रारूप में रोहित शर्मा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अब तक खेले 470 मैचों में 12,516 रन बनाए हैं जबकि बाबर आजम ने 359 मैचों में कुल 12,493 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने इन मैचों में अब तक 8 शतक और 84 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 121 रन रहा है। रोहित ने इन मैचों में अब तक 1131 चौके और 566 छक्के भी लगाए हैं। रोहित शर्मा भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली 14,027 रन के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
क्रिस गेल 14562 रन
किरोन पोलार्ड 14482 रन
एलेक्स हेल्स 14449 रन
डेविड वॉर्नर 14284 रन
जोस बटलर 14200 रन
14027 रन
शोएब मलिक 13571 रन
जेम्स विंस 13128 रन
रोहित शर्मा 12,516 रन
बाबर आजम 12493 रन
ने पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान समेत 4 बैटर का यह रिकॉर्ड तोड़ा; क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त
RCB vs KKR: विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने क्रिस गेल, साहिबजादा फरहान के रिकॉर्ड तोड़े तो वहीं रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।



