IPL 2026 MI vs PBKS 58th Match Highlight: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्ग ने एमआई के सामने 201 का टारगेट खड़ा कर दिया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 6 विकेट व 1 गेंद शेष रहते पंजाब किंग्स के द्वारा दिए गए स्कोर को हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर प्रियांश आर्या 22 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। इसके बाद प्रभसिमरन ने कूपर कोनोली के साथ मिलकर 57 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों पर 6 चौके व 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।
पंजाब किंग्स को कूपर कोनोली के रूप में चौथा झटका लगा। कोनोली ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, शशांक सिंह भी 2 रन बनाकर कार्बिन बॉस का शिकार बने, लेकिन अंत में अजमतुल्लाह उमरजई के बल्ले से कुछ तूफानी शॉट देखने को मिले। उमरजई ने 17 गेंदों में 4 छक्कों व 2 चौको की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, विश्नु विनोद 15 तो जेवियर बार्टलेट 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस के इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज बनाकर सामने आए। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन खर्च कर पंजाब किंग्स के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, शुरुआत में दीपक चाहर ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कार्बिन बॉश और राज बावा को 11 विकेट मिला। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में विकेटलेस गए। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन दिए।



