वैभव सूर्यवंशी के रूप में के पास एक ऐसी प्रतिभा है जो लंबे वक्त पर क्रिकेट के मैदान पर अपना जौहर बिखेर सकता है। वैभव ने क्रिकेट के हर प्रारूप में अब तक खुद को साबित किया है। टी20 प्रारूप हो, यूथ टेस्ट हो या फिर यूथ वनडे उनके बल्ले का जौहर हर जगह देखने को मिला है। वैभव की प्रतिभा को देखते हुए कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स ने उन्हें सही समय पर मौका देने की बात कही जिससे की वो ज्यादा से ज्यादा भारत के लिए खेल सकें।

वैभव का बेखौफ अंदाज उन्हें बनाता है सबसे अलग
इसमें कोई शक नहीं है कि वैभव का बेखौफ अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है और वो इस किस्म के बल्लेबाज हैं जो पारी की पहली ही गेंद पर छक्का मारने में विश्वास रखते हैं। वैभव का कहना है कि वो गेंदबाज नहीं बल्कि गेंद को खेलते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनके सामने कौन गेंदबाज है। आईपीएल 2026 में भी ऐसा ही देखने को मिला जब उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा और उनकी पहली ही गेंद पर चौका या छक्का भी लगाया।
वैभव को किया जा रहा है तैयार
वैभव जिस तरह से खेल रहे हैं जाहिर है चयनकर्ताओं की नजर इस बल्लेबाज पर है और उन्हें भी पता है कि अगर उन्हें सही वक्त पर मौका दिया गया तो वो भारतीय क्रिकेट को क्या कुछ दे सकते हैं। वैभव वैसे तो भारत की अंडर19 टीम के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब उन्हें इंडिया ए टीम में जगह दी गई है जो श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ जून में ट्राई सीरीज खेलेगी। वैभव को प्रमोट किया जाना ये साफ तौर पर जाहिर करता है कि उन्हें तैयार किया जा रहा है और अगर सबकुछ ठीक रहा तो वो जल्दी ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं। हालांकि उनके लिए अब ये जरूरी होगा कि वो इस स्तर पर भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखें।
भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं वैभव
वैभव 15 साल के हो चुके हैं और अब वो टीम इंडिया के लिए खेलने के योग्य हो चुके हैं। वैभव में काफी संभावनाएं हैं और अगर इस खिलाड़ी को उम्र के इस पड़ाव पर मौका मिलता है तो वो भारत के लिए सचिन तेंदुलकर जैसा कमाल कर सकते हैं और भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईयों के नए स्तर पर पहुंचाने का काम कर सकते हैं। शुरुआत हो चुकी है और अब वैभव को साबित करना है कि वो इस योग्य हैं कि वो टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। वैभव का इंडिया ए टीम में चयन ऐसे ही नहीं हुआ है बल्कि उन्होंने इसके लिए खुद को साबित भी किया है।
यूथ वनडे में वैभव ने बनाए हैं 1412 रन
वैभव का जौहर हमें इन दिनों टी20 क्रिकेट यानी आईपीएल 2026 में देखने को मिल रहा है जहां वो जमकर रन बना रहे हैं, लेकिन वनडे प्रारूप में उनका रिकॉर्ड गजब का है। वैभव ने अब तक 25 यूथ वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने गजब का प्रदर्शन किया है। 25 मैचों में उन्होंने कुल 852 गेंदों का सामना करते हुए 1412 रन बनाए हैं। यूथ वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 165.72 का है जबकि औसत 56.48 का है और इससे जाहिर होता है कि वो किस अंदाज में वनडे में भी बैटिंग करते हैं। वैभव ने इन मैचों में 4 शतक भी लगाए हैं और बेस्ट स्कोर 175 रन है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर19 वर्ल्ड कप फाइनल में लगाया था।
टी20 में वैभव का जलवा, लगा चुके हैं 29 मैचों में 4 शतक
वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में कोई जवाब ही नहीं है और वो इस बात को लगातार साबित भी करते जा रहे हैं। वैभव मैच दर मैच लगातार खुद को मांझ रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी में परिपक्वता साफ झलकती है। हालांकि कभीकभी जल्दबाजी में वो अपना विकेट जरूर गंवा देते हैं, लेकिन इससे वो लगातार सीख भी रहे हैं जो उनके खेल से पता भी चलता है। वैभव ने अब तक खेले 19 टी20 मुकाबलों में 215.68 की स्ट्राइक रेट से 1141 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक भी शामिल है। उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा है।
ने पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान समेत 4 बैटर का यह रिकॉर्ड तोड़ा; क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त
RCB vs KKR: विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने क्रिस गेल, साहिबजादा फरहान के रिकॉर्ड तोड़े तो वहीं रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।



