India

दिल्ली मेट्रो में सफर कर जनता से संवाद…समय और ईंधन की बचत का दिया संदेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का कितना असर है, इसकी बानगी गुरुवार को नई दिल्ली में देखने को मिली. इस अपील के मद्देनजर सीएम डॉ. यादव ने आम आदमी की तरह नई दिल्ली में कारकेड की जगह मेट्रो ट्रेन से सफर किया. इतना ही नहीं, उन्होंने जनता से संवाद भी किया. उन्होंने सह यात्रियों से उनके विचारों को जाना. उन्होंने जनता को और जनता ने उन्हें बताया कि विश्वास और विकास साथसाथ कैसे चल सकते हैं.

दिल्ली मेट्रो में सफर कर जनता से संवाद…समय और ईंधन की बचत का दिया संदेश
दिल्ली मेट्रो में सफर कर जनता से संवाद…समय और ईंधन की बचत का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं. इसके लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है. सीएम डॉ. मोहन यादव वो सब उपाय कर रहे हैं, जिससे देश के लिए डॉलर बचे और देश की विदेश पर निर्भरता कम हो. उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का सबको पालन करना चाहिए. यह देश हित में है. देश को मजबूत स्थिति में लाना है तो जीवन पद्धति में अनुशासन और परिवर्तन लाना पड़ेगा.

आज नई दिल्ली की मेट्रो में शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन तक आमजनों के साथ यात्रा की।

आप सभी से आग्रह है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अपील को आत्मसात करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करें। pic.twitter.com/I17TU9uGoy

— Dr Mohan Yadav May 14, 2026

एमपी सरकार ने बनाई गाइडलाइन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर हमारी सरकार ने अच्छे से काम किया है. हम भी इस पर काम कर रहे हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि हम सब मिलकर इस पर अमल करेंगे. इस पर अमल करने से देश के लिए डॉलर बचेगा, हमारी विदेश पर निर्भरता कम होगी. हमारी सरकार वर्चुअल रूप से कैबिनेट करने, मंत्रियों और निगम मंडल के पदाधिकारियों को इसके लिए प्रोत्साहित करने का काम कर रही है. हमने इस अपील को लेकर एक गाइडलाइन बनाई है. हम उसकी तरफ आगे बढ़ रहे हैं.

अपने काफिले की कम कर दीं गाड़ियां

मुख्यमंत्री PM मोदी के आहवान पर पहले ही अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं. उन्होंने कैबिनेट में मंत्रियों से भी वर्तमान वैश्विक संकट को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलडीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की. सीएम डॉ. यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर मध्यप्रदेश गंभीरता से इस पर अमल करेगा. अब उनके दौरे के दौरान वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी. सभी मंत्री भी सफर में कम गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे.

अब उनके काफिले में महज 8 गाड़ियां चलेंगी. उनके फैसले के दूसरे दिन उनके कारकेड का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कारकेड में गाड़ियों की संख्या करीबकरीब आधी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है जनता से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध की चुनौतियों के बीच जनता से पेट्रोल बचाने के लिए गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की है. उनके अपील करते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तत्काल उस पर अमल किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोलडीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है. अब हमारे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे. इतना ही नहीं, किसी क्षेंत्र के दौरान के दौरान वाहन रैली भी नहीं निकाली जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply