BollywoodIndiaTrending

रणदीप हुड्डा ने मॉडर्न फिल्मों के एक्शन को बताया बोरिंग, बोले ‘इमोशनलेस है अब एक्शन’

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की एक्शन सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अभिनेता को कई एक्शन फिल्मों में देखा गया है। खान की ‘सुल्तान’ में वह खुद एक्शन कोच की भुमिका में नजर आए थे। हिंदुस्तान के साथ इंटरव्यू में मोडर्न फिल्मों में दिखाए जाने वाले एक्शन को इमोशनलेस बताया है।

रणदीप हुड्डा ने मॉडर्न फिल्मों के एक्शन को बताया बोरिंग, बोले ‘इमोशनलेस है अब एक्शन’
रणदीप हुड्डा ने मॉडर्न फिल्मों के एक्शन को बताया बोरिंग, बोले ‘इमोशनलेस है अब एक्शन’

रणदीप का एक्शन

रणदीप हुड्डा कई एक्शन फिल्म और सीरीज में नजर आ चुके है। ‘सुल्तान’, ‘जाट’, ‘लाल रंग’, ‘दो लफ्ज़ों की कहानी’ और ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ जैसी फिल्मों और सीरीज में दिखाई दिए है। बॉलीवुड स्टाइल एक्शन सीक्वेंस से लेकर क्रिस हेम्सवर्थ के साथ मुक्केबाजी तक, रणदीप हुड्डा ने कमाल के एक्शन सीक्वेंस पेश किए है।

रणदीप हुड्डा ने एक्शन को कहा बोरिंग

अभिनेता बताते हैं कि एक्शन को दिलचस्प क्या बनाता है और उन्हें ज़्यादा मसालेदार, हद से ज़्यादा दिखाए गए एक्शन की बजाय असली और दमदार एक्शन क्यों पसंद है। उनका मानना है कि “दर्शक अब बारबार एक जैसा एक्शन देखकर बोर हो चुके हैं। उबासी लेकर फिल्में देखते है। भावनाओं के बिना खाली एक्शन हमने इंडस्ट्री में बहुत कर लिया है। अब लोग इसे पसंद नहीं कर रहे।” उन्होंने कहा।

“अगर आप एक्शन सीन्स में भावनाएं जोड़ते है तो दर्शक उसे देखने में दिलचस्पी दिखाते है। मैने खुद देखा है। भावनाओं के साथ लड़ाई के सीन्स भी असरदार लगते है।”

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की कहानी

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की कहानी कुछ रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित है। इसमें 1990 के उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रशासन और गुंडाराज को दिखाया गया है। रणदीप इसमें काफी दमदार एक्शन सीन्स करते दिखाई दिए थे और एक बार फिर इस सीरीज के सीजन 2 और पावरफुल एक्शन के साथ तैयार है। सीरीज में रणदीप के अलावा उर्वशी रौतेला, शालीन भनोट, अमित सियाल, रजनीश दुग्गल जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। 15 मई को इस सीरीज का सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply