IndiaTrendingUttar Pradesh

मायावती का सपा पर बड़ा हमला, “ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं,अखिलेश यादव तुरंत मांगें माफी”

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए सपा के एक प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी की तीखी आलोचना की है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

मायावती का सपा पर बड़ा हमला, “ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं,अखिलेश यादव तुरंत मांगें माफी”
मायावती का सपा पर बड़ा हमला, “ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं,अखिलेश यादव तुरंत मांगें माफी”

लखनऊ : BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर लिखा

➡ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी हो रही
➡सपा प्रवक्ता ने अभद्र टिप्पणी की
➡इस मुद्दे पर तीव्र निंदा स्वाभाविक
➡सपा नेतृत्व इस मामले में खामोश है
➡सपा मुखिया ब्राह्मणों से क्षमा याचना करें
➡BSP में ही सर्वसमाज का हित सुरक्षित@bspindiapic.twitter.com/yfhEJDHNfk

— भारत समाचार | Bharat Samachar May 15, 2026

अभद्र टिप्पणी पर गहरा आक्रोश
मायावती ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर जो अभद्र, अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, उसकी चौतरफा निंदा होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद यह मामला थमता नजर नहीं आ रहा है क्योंकि समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सपा नेतृत्व की ‘खामोशी’ पर सवाल
बसपा प्रमुख ने सीधे तौर पर अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि सपा नेतृत्व की इस गंभीर मामले पर खामोशी स्थिति को और अधिक तनावपूर्ण बना रही है। मायावती के अनुसार, “सपा प्रवक्ता के गैरजिम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुँची है। सपा मुखिया को तत्काल इसका संज्ञान लेकर ब्राह्मण समाज से क्षमा याचना और पश्चाताप करना चाहिए।”

“BSP में ‘यूज़ एंड थ्रो’ की राजनीति नहीं”
अपनी पार्टी की नीतियों का जिक्र करते हुए मायावती ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का चरित्र हमेशा से जातिवादी रहा है, चाहे वह दलित हों, पिछड़े हों या ब्राह्मण समाज। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल बीएसपी ही ऐसी पार्टी है जहाँ सर्वसमाज के साथसाथ ब्राह्मण समाज को भी भरपूर आदरसम्मान और सत्ता में उचित भागीदारी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा में “यूज़ एंड थ्रो” की राजनीति नहीं चलती, बल्कि यहाँ सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply