IndiaTrending

बिना हीटिंग टूल्स के पाएं लूज कर्ल्स, रात को अपनाएं ये आसान ट्रिक, सुबह उठते ही मिलेंगे बाउंसी वेवी हेयर

लूज कर्ल्स और बाउंसी वेवी हेयर बालों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। कुछ लोगों के ये नेचुरल होते हैं तो कुछ लोग इन्हें पाने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा हीटिंग टूल्स का प्रयोग बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। बालों को डैमेज किए बिना घर पर आप सॉफ्ट लूज कर्ल्स बना सकती हैं। इसके लिए न तो आपको किसी हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करना है और न ही ड्रायरकरलर की जरूरत होगी। रात में सोने से पहले आपको कुछ आसान ट्रिक फॉलो करनी चाहिए। इससे सुबह उठते ही आपको बाउंसी वेवी हेयर मिलेंगे।
गर्मी, धूल और रोजाना हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से बाल धीरेधीरे रूखे और कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में कई लोग कर्लिंग मशीन या स्ट्रेटनर का इस्तेमाल किए बिना ही बालों में नेचुरल वेव्स और सॉफ्ट कर्ल्स पाना चाहते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान नोहीट ट्रिक्स अपनाकर आप रातभर में बालों को खूबसूरत वेवी लुक दे सकती हैं। इससे बालों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होता और सुबह तैयार होने में समय भी बचता है।

बिना हीटिंग टूल्स के पाएं लूज कर्ल्स, रात को अपनाएं ये आसान ट्रिक, सुबह उठते ही मिलेंगे बाउंसी वेवी हेयर
बिना हीटिंग टूल्स के पाएं लूज कर्ल्स, रात को अपनाएं ये आसान ट्रिक, सुबह उठते ही मिलेंगे बाउंसी वेवी हेयर

रात में सोने से पहले करें ये काम

रात में सोने से पहले बालों को पूरी तरह गीला करने की जरूरत नहीं है। आपको बालों को हल्का नम करना है। अगर बाल बहुत ज्यादा गीले होंगे, तो सुबह तक उनमें फ्रिजीनेस आ सकती है। बालों को हल्का नम करने के बाद उन पर थोड़ा लीवइन कंडीशनर, हेयर सीरम या एलोवेरा बेस्ड हल्का प्रोडक्ट लगाना बेहतर माना जाता है। इससे बाल स्मूद रहते हैं और वेव्स ज्यादा साफ नजर आते हैं।

लूज कर्ल्स के लिए बनाएं ब्रेड

इसके लिए बालों को दो या चार हिस्सों में बांट लें। इसके बाद ढीली चोटी बनाएं। बहुत टाइट चोटी बनाने से बालों की जड़ों पर दबाव पड़ सकता है। इसे आपके बाल टूट भी सकते हैं। अगर आपको बड़े और सॉफ्ट वेव्स चाहिए, तो मोटी चोटी बनाएं। वहीं छोटेछोटे सेक्शन में चोटी करने से ज्यादा कर्ली लुक मिल सकता है। चोटी को बांधने के लिए सॉफ्ट स्क्रंची या सिल्क रबर बैंड का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। इससे बालों में निशान कम पड़ते हैं और रगड़ भी कम होती है।

चोटी नहीं बनानी तो अपनाएं यह ट्रिक

अगर आप चोटी नहीं बांधना चाहते हैं तो बालों को ढीले बन में रोल करके भी सो सकती हैं। इसके लिए बालों को ऊपर की तरफ घुमाकर लूज बन बना लें। सुबह खोलने पर बालों में नेचुरल वेव्स दिखाई दे सकती हैं। कुछ लोग पुराने कॉटन टीशर्ट स्ट्रिप्स या सॉफ्ट रोलर्स की मदद से भी बालों को रोल करते हैं। यह तरीका भी बिना हीट के कर्ल्स बनाने में मदद कर सकता है।

सुबह उठने के बाद क्या करें

सुबह बाल खोलने के तुरंत बाद कंघी करने से वेव्स खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि उंगलियों की मदद से बालों को हल्के हाथों से अलग करें। इससे बाल ज्यादा नेचुरल और बाउंसी दिखते हैं। अगर जरूरत महसूस हो, तो हल्का हेयर मिस्ट या टेक्सचर स्प्रे इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि वेव्स लंबे समय तक टिके रहें।

कर्ल्स को लंबे समय तक ऐसे रखें सेट

रात भर में जो कर्ल्स बनें हैं उन्हें लंबे समय तक सेट रखने के लिए आप हल्का हेयर स्प्रे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए घर पर बना फ्लैक्ससीड जेल भी यूज कर सकती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

गीले बालों के साथ सोने से स्कैल्प में नमी बनी रह सकती है, इसलिए बाल हल्के सूखे होने चाहिए। साटन या सिल्क पिलो कवर इस्तेमाल करने से बाल कम उलझते हैं। बहुत ज्यादा ड्राई बालों पर पहले हल्का हेयर ऑयल या सीरम लगाया जा सकता है। रोजाना टाइट हेयर स्टाइल बनाने से बचें, ताकि बालों की जड़ें कमजोर न हों।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply