CricketIndiaTrending

IPL 2026: पंजाब किंग्स पर बाहर होने का खतरा, RCB-LSG मैच तय करेंगे किस्मत; जानिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण

IPL 2026 Playoffs Scenario: शानदार शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में हालत अब बेहद खराब हो गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम लगातार पांच हार झेल चुकी है, जिससे उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। कभी अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स अब 12 मैच में 13 अंकों के साथ दबाव में आ गई है।

IPL 2026: पंजाब किंग्स पर बाहर होने का खतरा, RCB-LSG मैच तय करेंगे किस्मत; जानिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण
IPL 2026: पंजाब किंग्स पर बाहर होने का खतरा, RCB-LSG मैच तय करेंगे किस्मत; जानिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण

गुरुवार 14 मई की रात धर्मशाला में मुंबई इंडियंस से हार के बाद पंजाब किंग्स के लिए अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और के खिलाफ मुकाबले करो या मरो जैसे बन गए हैं। अगर पंजाब किंग्स दोनों मैच जीत लेती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी, लेकिन एक और हार टीम का सपना तोड़ सकती है।

में बल्लेबाजी में लड़खड़ाने के बावजूद पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बना लिए। हालांकि, इसके बाद पंजाब किंग्स गेंदबाजी में पिछड़ गई और मुंबई इंडियंस ने अपने इस खराब सीजन में एक दुर्लभ जीत हासिल की।

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन उसकी इस जीत ने पंजाब किंग्स पर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बहुत ज्यादा दबाव डाल दिया है।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के प्लेऑफ क्वालिफिकेशन का समीकरण

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में जबरदस्त शुरुआत हुई। श्रेयस अय्यर और उनकी टीम लगातार सात मैच में अपराजेय रही। इसमें उसने शुरुआत में दो मैच जीते। उसका कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

इसके बाद पंजाब किंग्स ने लगातार चार मुकाबले जीते। इसके बाद उसकी गाड़ी पटरी से उतर गई। आईपीएल 2026 की अंक तालिका में कई हफ्तों तक शीर्ष पर रहने वाली पंजाब किंग्स के लिए हालात तब पूरी तरह बदल गए जब वह अगले पांच मैच हार गई।

के खिलाफ 28 अप्रैल के मैच में उसे सीजन की पहली हार मिली। फिर तीन मई को गुजरात टाइटंस, छह मई को सनराइजर्स हैदराबाद, 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 14 मई को मुंबई इंडियंस से भी हार गई।

पंजाब किंग्स अब 12 मैचों में 13 अंकों के साथ आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले, गुजरात टाइटंस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर हैं।

पंजाब किंग्स के अगले दो मैच और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। पंजाब किंग्स अगर अगले दोनों मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे। ऐसे में पंजाब किंग्स शीर्ष चार में अपनी जगह पक्की कर सकती है, क्योंकि उस स्थिति में केवल दो अन्य टीमें ही इस आंकड़े को पार करने की दौड़ में रह जाएंगी।

अगर बचे हुए दोनों में से किसी एक भी मैच में चूक जाती है और सिर्फ एक मैच ही जीतती है तो वह लगभग दौड़ से बाहर हो जाएगी, क्योंकि उसके कुल 15 अंक ही हो पाएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस पहले ही 16 अंकों तक पहुंच चुकी हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद, और राजस्थान रॉयल्स भी 16 अंकों तक पहुंचने की रेस में शामिल हैं।

पंजाब किंग्स के अगले दो मुकाबले

  • पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 17 मई 20206 की दोपहर 3:30 बजे से धर्मशाला में मैच।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स: 23 मई 2026, शाम 7:30 बजे से लखनऊ में मुकाबला।

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

क्रम टीम मैच खेले जीते हारे बेनतीजा NRR अंक
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 1.053 16
2 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 0.551 16
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 0.331 14
4 पंजाब किंग्स 12 6 5 1 0.355 13
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 0.185 12
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 0.082 12
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 0.993 10
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 0.169 9
9 मुंबई इंडियंस 12 4 8 0 0.504 8
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 0.907 6

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply