CrimeIndiaTrending

मुंबई : पत्नी के ‘आशिक’ की पति ने की हत्या, साथ पार्टी करने के लिए बुलाया था घर, गिरफ्तार

मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 48 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी को घर पर शराब पार्टी के लिए बुलाया और फिर पत्नी के सामने ही उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई : पत्नी के ‘आशिक’ की पति ने की हत्या, साथ पार्टी करने के लिए बुलाया था घर, गिरफ्तार
मुंबई : पत्नी के ‘आशिक’ की पति ने की हत्या, साथ पार्टी करने के लिए बुलाया था घर, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार बुधवार को आरोपी भीमराज ओमप्रकाश शर्मा ने विकास अशोक भुसारे को अपने घर बुलाया था। भीमराज को शक था कि विकास का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है।

शराब पीने के दौरान हुई बहस

अधिकारियों ने बताया कि भीमराज, उसकी पत्नी और विकास ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के मुताबिक, भीमराज ने विकास को अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने विकास से कहा, “तू बारबार मेरे घर क्यों आता है? अब दोबारा मत आना।”

पुलिस के अनुसार इसके बाद भीमराज का गुस्सा अचानक भड़क उठा। उसने चाकू उठाया और विकास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला लेकिन पुलिस ने करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उसे पकड़ लिया।

पत्नी से दूर रहने की दी थी चेतावनी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी और विकास के बीच संबंध होने का शक था। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि इससे पहले भी विकास पर भीमराज की पत्नी को परेशान करने के आरोप लगे थे। हालांकि, चेतावनी के बावजूद वह उससे मिलता रहता था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

थाने से 700 मीटर दूर डेढ़ घंटे खड़ी रही बस, रात 2:30 बजे उतरी पीड़िता; दिल्ली गैंगरेप मामले से जुड़े अपडेट

दिल्ली गैंगरेप मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस लगातार जांच कर रही है। घटना से संबंधित नवीनतम जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में मंगलवार तड़के चलती स्लीपर बस में कथित तौर पर दो लोगों द्वारा दुष्कर्म की शिकार हुई महिला सरस्वती विहार बस स्टैंड से बस में सवार हुई थी। पुलिस के अनुसार यह बस स्टैंड कई सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply