Healthy Food In Less Oil: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से सात चीजों की खपत को कम करने की अपील की, इनमें से एक है खाने के तेल के इस्तेमाल में 10 फीसदी की कटौती करना। पश्चिमी एशिया में चल रहे संकट के दौरान यदि ऐसा होता है, तो इससे आर्थिक तौर पर सुधार की गुंजाइश तो है ही, साथ ही कम तेल में बना खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

कम तेल की खपत से खाना सुपाच्य बनेगा। वजन घटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए इन को फॉलो किया जा सकता है।
सही बर्तन का चुनाव
सही बर्तन के चुनाव से कम तेल में भी बढ़िया खाना बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सही कास्ट आयरन के बर्तन, नॉन स्टिक कुकवेयर और सेरेमिक कोटेड बर्तन के इस्तेमाल से खाना चिपकता नहीं है, इससे कुकिंग में आसानी होती है। साथ ही लोहे के बर्तन में खाना बनाकर खाने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा में भी इजाफा होता है।
तलने की बजाए रोस्टिंग का करें चुनाव
तेल की खपत कम कम करने के लिए डीप फ्राई की जाने वाली चीजों को रोस्ट भी किया जा सकता है। इससे खाने में अच्छा आएगा। भारतीय घरों में खाना पारंपरिक रूप से सेंक या स्टीम करके भी बनाया जातात रहा है। जैसे आलू, बैंगन, टमाटर, तोरी आदि को सेंककर इससे चोखा व भर्ता जैसे कई व्यंजन बनाए जाते है। घिया, तोरी, कद्दू जैसी सब्जियों के लिए एक चम्मच तेल काफी होता है।
रोस्टिंग
तेल डालने का बदलें तरीका
आमतौर पर हम भारतीय तेल को डिब्बे या बोतल से सीधे बर्तन में डाल देते हैं। इसकी बजाए छोटे चम्मच का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर किचन ब्रशेश को भी उपयोग में लाया जा सकता है। इससे खाना बनाने वाले बर्तनों को ग्रीस करके उपयोग किया जा सकता है।
कम तेल में खाना बनाना
ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर की जगह दही डालें
ज्यादातर ग्रेवी के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है और इसे भुनने के लिए अधिक तेल का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसकी जगह यदि ग्रेवी वाली सब्जियों में दही का इस्तेमाल किया जाए, तो तेल की खपत कम होगी। दही में नेचुरल फैट होता है, जिससे तेल कम लगता है।
इन चीजों के इस्तेमाल से बढ़ाएं खाने का जायका
खाने के तेल को कम करके इसकी जगह कुछ ऐसी चीजों को खाने में ऐड किया जा सकता है, जिससे खाने में खूशबू और टेस्ट हटकर आएगा। जैसे मूंगफली या नारियल को पीसकर सब्जी में डाला जा सकता है। इससे टेक्स्चर अच्छा आएगा। खाने में कश्मीरी मिर्च का इस्तेमाल करें। स्वाद को बढ़ाने के लिए खुशबूदार चीजें जैसे लहसुन, तेजपत्ता, जावित्री, कसूरी मेथी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।



