हिंदी सिनेमा के लेखक और निर्देशक मुदस्सर अजीज ने हैप्पी भाग जाएगी, हैप्पी फिर भाग जाएगी और खेल खेल जैसी कई सफल कॉमेडी फिल्में दी हैं। लेकिन शुक्रवार को रिलीज उनकी नई फिल्म पति पत्नी और वो दो में ताजगी की कमी साफ दिखाई दी।

फिल्म शादीशुदा आदमी की जिंदगी में शक और पुराने दोस्तों की मौजूदगी से उत्पन्न गलतफहमियों पर आधारित है। कागजों पर कहानी मजेदार लगती है, लेकिन पर्दे पर दर्शकों को उत्साहजनक नहीं लगी।
कहानी का सार
कहानी प्रयागराज में सेट है। वन विभाग में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रजापति की पत्नी अपर्णा स्थानीय चैनल में रिपोर्टर हैं। प्रजापति की दोस्त नीलोफर भी वन विभाग में कार्यरत है और उसकी हरकतों पर नजर रखती है।
अपर्णा एक रिपोर्ट में विधायक गजराज तिवारी के बेटे सनी का रिश्ता प्रजापति की दोस्त चंचल से जोड़ देती है। गजराज कट्टर जातिवादी हैं, जिससे चंचल और सनी के बीच समस्या पैदा होती है।
गलतफहमियों का जाल इतना गहरा हो जाता है कि अपर्णा को लगता है कि प्रजापति और नीलोफर का अफेयर है। वहीं नीलोफर को लगता है कि प्रजापति का चंचल के साथ संबंध है। अब यह देखना है कि प्रजापति इन उलझनों से कैसे बाहर निकलते हैं।



