BollywoodIndiaTrending

आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा, बोले- ‘अपने ही लोग गिराने में लगे हैं’

आलिया भट्ट को अपने कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए मिल रही लगातार ट्रोलिंग पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद उनके सपोर्ट में उतरे है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी राय रखी है।

आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा, बोले- ‘अपने ही लोग गिराने में लगे हैं’
आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा, बोले- ‘अपने ही लोग गिराने में लगे हैं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने रेड कार्पेट अपीयरेंस से एक बार फिर फैशन जगत में हलचल मचा दी। एक्ट्रेस ने यहां अलगअलग स्टाइलिश लुक्स से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

लेकिन वहीं कई जगहों पर उन्हें ट्रोल भी किया गया। काफी लोगों ने ये भी सोशल मीडिया पर ये भी लिखा कि वो बेवजह कैमरा के सामने पोज़ दे रहीं थी जबकि कोई उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा था न उन्हें पहचान पा रहा था। अब उनके सपोर्ट में बॉलीवुड नायक सोनू सूद उतरे है।

सोनू सूद ने किया आलिया को सपोर्ट

एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा जब हमारा अपना कोई इंसान अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचता है, तो वो गर्व का पल होना चाहिए, ना कि उसमें कमियां ढूंढने का मौका।

‘हर उपलब्धि को खास बनने के लिए कैमरे, खबरों या लोगों की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। वहां तक पहुंचना, अपने काम को दुनिया के सामने रखना और पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े रहना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है।’

‘आज के समय में जहां लोग जल्दी ट्रोल करने लगते हैं, वहां किसी को गिराने के बजाय उसका हौसला बढ़ाइए। क्योंकि जो लोग अपने सपनों को पूरा करने में लगे होते हैं, उनके पास दूसरों को नीचा दिखाने का समय नहीं होता। यूँ ही चमकते रहो मेरे दोस्त, सही लोगों ने तुम्हारी रोशनी जरूर देखी है।’ उन्होंने कहा।

अली गोनी और आयशा खान का सपोर्ट

सोनू सूद के अलावा टीवी एक्टर अली गोनी और आयशा खान का सपोर्ट भी सामने आया जहां उन्होंने आलिया के पक्ष में बात कही।

एक इंस्टाग्राम यूजर को जवाब दोते हुए आयशा ने लिखा “आलिया भट्ट को जिस तरह बिना वजह ट्रोल किया जाता है, वो सच में समझ से परे है। लोग उनकी हर छोटी बात पर भी उन्हें निशाना बनाने लगते हैं। लेकिन ये वही आलिया हैं जिन्होंने ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की वैदेही और ‘राज़ी’ की सहमत जैसे यादगार किरदार निभाकर अपनी शानदार एक्टिंग साबित की है।”

“वो सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक मां, एक एंटरप्रेन्योर और अपने प्रोडक्शन हाउस से क्रिएटिव तौर पर जुड़ी हुई शख्सियत भी हैं। अपने करियर और निजी जिंदगी दोनों को जिस तरह वह संभाल रही हैं, वह काबिलएतारीफ है।”

वहीं एक्टर अली गोनी ने कहा ‘यह दुखद है जब अपने ही लोग उस शख्स को आलोचना का निशाना बनाते हैं, जिसने कड़ी मेहनत के दम पर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट आज उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां पहुंचने का सपना बहुत लोग देखते हैं। कान्स जैसे बड़े मंच पर उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया।’

आलिया भट्ट की ट्रोलिंग

इस बार आलिया भट्ट के एक से बढ़कर एक लुक में कांस के रेड कार्पेट पर नजर आईं थी। उनके कई फोटोज़ और वीडियोज़ इंटरनेट पर वायरल हुए। कई फैंस ने भी उनके लिए बुरे कमेंट्स भी किए और जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब भी दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply