Punjab

होशियारपुर में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 30 फीट पर अटका… रेस्क्यू जारी

Hoshiarpur Borewell Rescue: पंजाब के होशियारपुर जिले से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है. होशियारपुरदासुहा मुख्य मार्ग पर स्थित भुखोवाल के पास चक समाना गांव में एक तीन साल का मासूम बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है. घटना की जानकारी होने के बाद से ही इलाके में अफरातफरी की माहौल है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं. राहत बचाव के लिए पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं.

होशियारपुर में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 30 फीट पर अटका… रेस्क्यू जारी
होशियारपुर में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 30 फीट पर अटका… रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार, चक समाना गांव में रहने वाले 3 साल का बच्चा शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह अचानक 200 से 250 फीट गहरे बोरवेल गिर गया. बोरवेल कम चौड़ा होने के चलते बच्चे बीच में ही 30 फीट पर जाकर अटक गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर जब बच्चों को खोज की गई तो उसके रोने की आवाज बोरवेल से सुनाई दी गई. बच्चे के बोरवेल गिरने की जानकारी होते ही परिवार के लोग काफी घबरा गए.

बोरवेल में गिरा मासूम

यह सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. रेस्क्यू के लिए पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें गांव पहुंच गई हैं. बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. इस दौरान बच्चे की दादी बोरवेल के पास ही मौजूद है, ताकि उनकी आवाज सुनकर बच्चे को डर न लगें. बच्चा भी शांत होकर दादी की आवाज सुन रहा है.

राहतबचाव अभियान शुरू

गांव वालों और पुलिस प्रशासन ने बिना समय गंवाए मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया. इसके साथ ही, होशियारपुर से दमकल और विशेष बचाव दल भी आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं. बोरवेल के अंदर फंसे बच्चे की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हुए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply