Namo Bharat Footover Bridge: दिल्ली में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां स्थित नमो भारत स्टेशन के बीच बनाए गए 300 मीटर लंबे फुटओवर ब्रिज को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है.इस ब्रिज के शुरू होने से रेलवे स्टेशन और नमो भारत स्टेशन के बीच आनेजाने वाले यात्रियों के समय में काफी बचत होगी. उनका सफर काफी आरामदायक हो जाएगा.

यात्रियों की सुविधा के लिए इस फुटओवर ब्रिज पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. नमो भारत स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट पर दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो. इसके अलावा यात्रियों के तेज और आसान आवागमन के लिए एस्केलेटर भी लगाए गए हैं. वहीं ब्रिज पर 65 मीटर लंबे कुल छह मूविंग वॉक यानी ट्रेवललेटर लगाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दिशा में तीनतीन ट्रेवललेटर शामिल हैं.
पांच मिनट में पूरा होगा सफर
अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को एफओबी की पूरी लंबाई तय करने में लगभग पांच मिनट का समय लग रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए जगहजगह साइन बोर्ड और दिशानिर्देश बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में आसानी हो सके. सुरक्षा के लिहाज से पूरे फुटओवर ब्रिज को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है. उत्तर रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर यात्रियों के लिए पांच यूटीएस टिकट काउंटर और एक पूछताछ केंद्र भी शुरू किया है.
8 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगी
इसके अलावा रेल वन सुपर ऐप के जरिए टिकट बुकिंग संबंधी जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड और आठ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी लगाए गए हैं. ये फुटओवर ब्रिज निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से नमो भारत स्टेशन तक पहुंचने में मील की पत्थर साबित होगा. इस ब्रिज तैयार होने से पहले यात्रियों रेलवे स्टेशन से बाहर निकालकर भीड़भाड़ वाली सड़क से होते नमो भारत स्टेशन तक पहुंचना होता था, लेकिन अब सड़क का भीड़भाड़ वाला सफर खत्म हो गया है. साथ ही ट्रैफिक पर दबाव कम पड़ने के भी आसार है.



